उत्तराखंड में भाजपा दोहरा रही इतिहास, कांग्रेस का फिर सूपड़ा साफ

Published : May 23, 2019, 11:33 AM IST
उत्तराखंड में भाजपा दोहरा रही इतिहास, कांग्रेस का फिर सूपड़ा साफ

सार

उत्तराखंड में पहले से ही भाजपा को बढ़ी सफलता मिलने की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि कांग्रेस के नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को टिकट देने से मुकाबला दिलचस्प हो गया था। यहां से भाजपा के अजय भट्ट मैदान में थे।  

लोकसभा चुनाव के शुरुआती रुझान साल 2014 को दोहराते नजर आ रहे हैं। मोदी लहर पर सवार भाजपा अपने 282 के आंकड़े को पार करती दिख रही है। खास बात यह है कि भाजपा उन राज्यों में अपना प्रदर्शन दोहरा रही है, जिनमें उसने 2014 में क्लीन स्वीप किया था। शुरुआती ढाई घंटे की गिनती के बाद भाजपा उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर आगे चल रही है। 

उत्तराखंड में पहले से ही भाजपा को बढ़ी सफलता मिलने की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि कांग्रेस के नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को टिकट देने से मुकाबला दिलचस्प हो गया था। यहां से भाजपा के अजय भट्ट मैदान में थे। खास बात यह है कि दोनों ही नेता विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हारे थे। प्रदेश में कांग्रेस के सबसे बड़े चेहरे हरीश रावत विधानसभा चुनाव में भी दो जगह से लड़े थे और उन्हें दोनों सीटों से ही हार का सामना करना पड़ा था।

उत्तराखंड में नैनीताल सीट पर हरीश रावत 1,30,000 वोटों से पीछे चल रहे हैं। उधर, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा 71,000 वोटों से आगे हैं। यहां उनके खिलाफ कांग्रेस के प्रदीप टम्टा मैदान में हैं। गढ़वाल लोकसभा सीट पर तीरथ सिंह रावत कांग्रेस के मनीष खंडूरी से 1,10,000 वोटों से आगे हैं। हरिद्वार सीट पर मुकाबला कड़ा है। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कांग्रेस के अंबरीश कुमार से 48,000 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं टिहरी गढ़वाल सीट पर मौजूदा सांसद माला राज लक्ष्मी शाह 73,000 वोटों से आगे चल रही हैं। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण