लोकसभा चुनाव 2019: कहां से कौन जीत रहा, कौन बड़ा नेता हार रहा

Published : May 23, 2019, 10:22 AM IST
लोकसभा चुनाव 2019: कहां से कौन जीत रहा, कौन बड़ा नेता हार रहा

सार

इस बार वोटों की गिनती में विधानसभा क्षेत्र के पांच बूथों के वीवीपैट का मिलान भी होना है इसलिए माना जा रहा है कि फाइनल रिजल्ट आने में लगभग चार से पांच घंटे की देरी होगी।    

लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती के बीच शुरुआती रुझानों में भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए ने बड़ी बढ़त बना ली है। चैनलों के रुझानों में एनडीए गठबंधन बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। इस बार वोटों की गिनती में विधानसभा क्षेत्र के पांच बूथों के वीवीपैट का मिलान भी होना है इसलिए माना जा रहा है कि फाइनल रिजल्ट आने में लगभग चार से पांच घंटे की देरी होगी।  

राजनीति के बड़े चेहरों की बात करें तो रायबरेली सीट से सोनिया गांधी आगे हैं। यूपी की रामपुर सीट से शुरुआती बढ़त के बाद भाजपा की जया प्रदा पीछे हो गई हैं। गुना से कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया पीछे चल रहे हैं। गांधी नगर से अमित शाह 50 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वाराणसी सीट से पीएम मोदी 69 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। अमेठी में स्मृति ईरानी ने शुरू से बढ़त बना रखी है। राहुल गांधी वायनाड सीट 58 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव पीछे हैं। 

पश्चिम बंगाल में चौंकाते हुए भाजपा बड़ा फायदा ले रही है। पार्टी को 14 सीटों पर बढ़त  मिली हुई है। हालांकि डायमंड हार्बर सीट पर ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पीछे चल रहे हैं। 

श्रीनगर से फारूक अब्दुल्ला आगे हैं और पूर्वी दिल्ली से भाजपा के गौतम गंभीर आगे चल रहे हैं। यहां फिलहाल भाजपा सभी सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। मध्य प्रदेश की भोपाल सीट से प्रज्ञा ठाकुर कांग्रेस के दिग्गज दिग्विजय सिंह से आगे हैं। लखनऊ से राजनाथ सिंह, चंदौली से महेंद्र नाथ पांडे, दिल्ली उत्तर पश्चिम से हंसराज हंस आगे चल रहे हैं। बिहार की माधेपुरा सीट से शरद यादव पिछड़ गए हैं। यूपी की फतेहपुर सीकरी से राजबब्बर पीछे हैं। गुरुदासपुर से भाजपा के सनी देओल बढ़त बनाए हुए हैं। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण