बिहार में चुनाव, लेकिन रांची में 'केली बंगला' बना लालू का वॉर रूम

Published : Sep 02, 2020, 11:03 AM IST
बिहार में चुनाव, लेकिन रांची में 'केली बंगला' बना लालू का वॉर रूम

सार

पिछले दिनों ही उनके बड़े तेज प्रताप यादव ने बगैर किसी के इजाजत के लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। इसके बाद तेज प्रताप यादव पर रांची में मुकदमा दर्ज कर किया गया। 

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं और राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के मुखिया लालू प्रसाद यादव की गैर मौजूदगी में चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।  लालू यादव चारा घोटाले में सजायाफ्ता हैं और स्वास्थ्य के कारण वह  रांची के रिम्स में भर्ती हैं और अब कोरोना संक्रमण को देखते हुए उन्हें अस्पताल परिसर में मौजूद गेस्ट हाउस में रखा गया है। जहां से राजद. नेता बिहार में होने वाले चुनाव के लिए बिसात बिछा रहे हैं। 
असल में कोरोना संक्रमण और उनकी सजा के कारण लालू प्रसाद यादव का अस्पताल में मिलना आसान नहीं था। लेकिन अब केली बंगले में उनका दरबार लग रहा है। पिछले दिनों ही उनके बड़े तेज प्रताप यादव ने बगैर किसी के इजाजत के लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। इसके बाद तेज प्रताप यादव पर रांची में मुकदमा दर्ज कर किया गया। फिलहाल बताया जा रहा है कि रांची में उनका बंगला चुनावी हेड क्वार्टर बनगया है। राज्य में राजद के विरोधियों का कहना है कि पटना स्थित राजद का प्रदेश कार्यालय नहीं बल्कि रांची में स्थित केली बंगला अब पार्टी का नया चुनावी हेडक्वार्टर बन गया है और राज्य में होने वाले चुनाव की तैयारियां इसी बंगले से की जा रही हैं।

\लालू प्रसाद यादव खराब सेहत के कारण पहले रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती थे  लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए वह इन दिनों वे रांची के केली बंगले में रह रहे हैं। वहीं बिहार में चुनावी सरगर्मी शुरू होते ही यह बंगला राजद का वॉर रूम बन चुका है यहां पार्टी के नेता चक्कर लगा रहे हैं और लालू को साधने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि विधानसभा चुनाव में टिकट मिल सके। बताया जा रहा है कि यहां लालू का दरबार लग रहा है। हालांकि रांची रिम्स में भी लालू का दरबार लगता था। लेकिन मीडिया में खबर आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने सख्ती दिखाई थी।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश