जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी ढेर

Published : Jun 08, 2019, 10:40 AM ISTUpdated : Jun 08, 2019, 10:42 AM IST
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी ढेर

सार

आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के वेरिनाग क्षेत्र में घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया। इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इसमें एक आतंकवादी मारा जा चुका है। उसका शव बरामद कर लिया गया है। इलाके में सर्च अभियान जारी है। मारे गए आतंकी की पहचान अनंतनाग जिले के नौपाला दूरू के इकबाल अहमद के तौर पर हुई है। उसे जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी बताया जा रहा है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के वेरिनाग क्षेत्र में घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया। इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि अंतिम खबर मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। 

(ब्यौरे की प्रतीक्षा है)

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश