'मोदी तोड़ेंगे रिकॉर्ड, भाजपा 2047 तक देश की सत्ता पर काबिज रहेगी'

Published : Jun 08, 2019, 10:11 AM IST
'मोदी तोड़ेंगे रिकॉर्ड, भाजपा 2047 तक देश की सत्ता पर काबिज रहेगी'

सार

त्रिपुरा में कार्यकर्ता आभार सभा में हिस्सा लेने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा कि पार्टी कांग्रेस का रिकॉर्ड तोड़ देगी।   

अगरतला। 2019 के लोकसभा चुनाव में मिले जबरदस्त जनादेश से भाजपा उत्साहित है। इस बीच भाजपा महासचिव राम माधव ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने  कहा है कि राष्ट्रवाद भाजपा के डीएनए में है। भाजपा 2047 तक देश की सत्ता पर काबिज रहेगी। उन्होंने पूरा विश्वास है कि  भाजपा कांग्रेस का रिकॉर्ड तोड़ देगी। 

राम माधव ने शुक्रवार को त्रिपुरा में कहा, 'यदि कोई पार्टी सबसे ज्यादा समय तक सत्ता में रही है तो वह कांग्रेस है। उसने 1950 से 1977 तक लगातार देश पर शासन किया है। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि मोदीजी ये रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं। 2047 में आजादी के 100वें वर्ष में प्रवेश करने तक भाजपा सत्ता में बनी रहेगी।' 

उन्होंने कहा, ‘हम पिछले पांच वर्षों में सांप्रदायिक अशांति, भ्रष्टाचार को रोकने में कामयाब रहे और मजबूत भारत का निर्माण करने तथा आर्थिक स्थिरता लाने के कारण हमें प्रचंड जीत मिली है। संसद तक पहुंचने के लिए हमारी पार्टी ने सेना की उपलब्धियों का सहारा नहीं लिया।’ 

त्रिपुरा में लोकसभा की दोनों सीटें जीतने के बाद भाजपा ने वहां एक कार्यकर्ता आभार सभा का आयोजन किया था। इसमें त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब, राष्ट्रीय महासचिव राम माधव के साथ-साथ कई नेता भी शामिल हुए। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा, 'फिर लोकसभा जीतना फुल स्टॉप नहीं है। यह तो शुरुआत है, हमें अभी लंबा सफर तय करना है।'

अमित शाह भी कह चुके हैं 50 साल तक सत्ता में रहने की बात

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी कई बार यह कह चुके हैं कि भाजपा 50 साल तक सत्ता में रहने आई है। अप्रैल 2018 में अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि हमें 50 साल तक पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक विजय ही विजय की कल्पना करनी चाहिए, इसके अलावा उन्हें कुछ और नहीं सोचना चाहिए। 

सितंबर 2018 में भी अमित शाह ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कहा था कि 2019 का लोकसभा चुनाव तो वह जीतेंगे ही और उसके बाद 50 साल तक भाजपा को कोई हरा नहीं पाएगा। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल