पुलावामा और अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 3 आतंकी मार गिराये

Published : May 18, 2019, 10:12 AM ISTUpdated : May 18, 2019, 12:28 PM IST
पुलावामा और अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी,  3 आतंकी मार गिराये

सार

सुरक्षा बलों से मिली जानकारी के मुताबिक अवंतीपोरा के पंजगाम गांव में सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त आपरेशन चलाया गया और इसमें 130 बटालियन सीआरपीएफ, 55 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप की टीम शामिल है। इस सर्च आपरेशन में सुरक्षा की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हो गयी। जिसमें तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के मुताबिक बलों ने पुलवामा के अवंतीपोरा में तीन आतंकी को मार गिराया है। जबकि अनंतनाग में भी सुरक्षा बलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ चल रही है। पिछले तीन दिनों के दौरान राज्य में सुरक्षा बलों ने आठ आतंकियों को मार गिराया है।
सुरक्षा बलों से मिली जानकारी के मुताबिक अवंतीपोरा के पंजगाम गांव में सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त आपरेशन चलाया गया और इसमें 130 बटालियन सीआरपीएफ, 55 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप की टीम शामिल है। इस सर्च आपरेशन में सुरक्षा की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हो गयी। जिसमें दो आतंकी के मारे जाने की खबर है। एक आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है। मारा गया आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन का शौकत अहमद है।


गौरतलब है कि दो दिन पहले राज्य में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच तीन जगहों पर मुठभेड़ हो चुकी है। जिसमें आठआतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। जबकि दो जवान भी शहीद हुए। इन मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों को भारी मात्रा में गोला बारूद मिला है। हालांकि सुरक्षा बलों और आतंकियों की गोलीबारी में एक स्थानीय व्यक्ति की भी मौत हो गयी।

शहीद जवान हरियाणा के रोहतक के बेहलबा गांव के संदीप तथा उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के डेरापुर गांव के निवासी रोहित कुमार यादव हैं। उधर राज्य के बारामुला जिले के सोपोर इलाके में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने सर्च आपरेशन चलाया था। हालांकि किसी आतंकी को नहीं पकड़ा जा सका है। लेकिन सुरक्षा बलों को अंदेशा है कि इस इलाके में आतंकी हो सकते हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान