वैज्ञानिकों के लिए पहेली बनी ठंड, बदलते मौसम के मिजाज से हैं परेशान

Team MyNation   | Asianet News
Published : Dec 31, 2019, 01:45 PM IST
वैज्ञानिकों के लिए पहेली बनी ठंड, बदलते मौसम के मिजाज से हैं परेशान

सार

राजधानी दिल्ली समेत उत्तरी राज्यो में ठंड के साथ ही कोहरा भी काफी पड़ रहा है। दिन में कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आ रही है। सर्द हवाओं के साथ ही गलन हो रही है। जो तापमान में गिरावट का सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है। राजधानी दिल्ली में तो ठंड ने पिछले 119 साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया है और राजधानी में अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

नई दिल्ली। देश के उत्तरी राज्यों में पिछले 20 दिनों से लगातार पड़ रही ठंड मौसम वैज्ञानिकों के लिए पहेली बन गई है। मौसम वैज्ञानिक मौसम के बदलते मिजाज को लेकर परेशान हैं। उनके समझ में नहीं आ रहा है कि मौसम में बदलाव क्यों हो रहे हैं। क्योंकि जिस तरह से उत्तरी राज्यों में ठंड पड़ रही हैं उसने पिछले सभी रिकार्ड को तोड़ दिया है।

राजधानी दिल्ली समेत उत्तरी राज्यो में ठंड के साथ ही कोहरा भी काफी पड़ रहा है। दिन में कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आ रही है। सर्द हवाओं के साथ ही गलन हो रही है। जो तापमान में गिरावट का सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है। राजधानी दिल्ली में तो ठंड ने पिछले 119 साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया है और राजधानी में अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम में बदलाव को देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों की भविष्यवाणियां भी सही साबित नहीं हो रही है।

वैज्ञानिकों ने सोमवार को हवाओं के दिशा में होनेवाले परिवर्तन को देखते हुए तापमान में इजाफा का अनुमान लगाया था। लेकिन मौसम के कारण स्थिति बिल्कुल बदल गई और तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। जिसके कारण ठंड में इजाफा हुआ। वैज्ञानिक फिलहाल इसके कारण का पता कर रहे हैं। क्योंकि पिछले कुछ सालों से मौसम वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी सही साबित हो रही हैं। लेकिन  इस  बार वैज्ञानिकों को मौसम ने परेशानी में डाल दियाहै। वैज्ञानिकों का कहना है कि सोमवार को हवाओं की रफ्तार कम थी और जिसके कारण हवा में नमी कहोने की वजह से ठंड में इजाफा हुई और  तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

यही नहीं मौसम वैज्ञानिक कोहरे को लेकर भी परेशान हैं। क्योंकि आमतौर पर दिन में कोहरा नहीं रहता है। लेकिन इस मौसम में दिन में भी कोहरा छा रहा है। वैज्ञानिकों को हालांकि सुबह के वक्त कोहरे की उम्मीद थी लेकिन इस मौसम में कोहरा दिन में भी छा रहा है और जिसके कारण तापमान में गिरावट आ रही है और रोशनी नीचे तक नहीं पहुंच रही है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश