गुड न्यूज: PF Deposit पर इंटरेस्ट रेट बढ़कर हुआ इतना, 7 करोड़ लोगों को फायदा

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Feb 10, 2024, 01:18 PM ISTUpdated : Feb 10, 2024, 01:19 PM IST
गुड न्यूज: PF Deposit पर इंटरेस्ट रेट बढ़कर हुआ इतना, 7 करोड़ लोगों को फायदा

सार

EPFO ने साल 2023-24 के लिए PF एकाउंट पर इंटरेस्ट रेट का ऐलान कर दिया है। कर्मचारियों को पीएफ एकाउंट में जमा धनराशि पर पहले की तुलना में ज्यादा ब्याज मिलेगा। इसका फायदा करोड़ो कर्मचारियों को मिलेगा।

​नयी दिल्ली। कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 2023-24 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) अकाउंट पर ब्याज दरें बढ़ाने की घोषणा की है। अब कर्मचारियों को पीएफ अकाउंट पर 0.10 फीसदी ज्यादा मतलब 8.25% की दर से ब्याज मिलेगा।

वित्त मंत्रालय के फैसले के बाद होगा लागू

ईपीएफओ ने पिछले साल 28 मार्च को साल 2022-23 के लिए EPF एकाउंट के लिए 8.15 फीसदी ब्याज देने का ऐलान किया था। फाइनेंसियल ईयर 2022 में ब्याज की यह दर 8.10 फीसदी थी। EPFO की सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने शनिवार को अपनी बैठक में यह फैसला लिया। इस पर सहमति के लिए वित्त मंत्रालय को प्रपोजल भेजने की तैयारी है। 

पीएम एकाउंट डिपॉजिट पर कब-कितना ब्याज?

आपको बता दें कि इसके पहले मार्च 2022 में ईपीएफओ ने साल 2021-22 के लिए पीएफ एकाउंट पर ब्याज दर घटाकर 8.1 प्रतिशत कर दिया था, जबकि 2020-21 में यही ब्याज की दर 8.5 फीसदी थी। तब पीएफ अकाउंट पर ब्याज की दर 1977-78 के बाद से सबसे कम हो गई थी। साल 1977-78 में पीएफ अकाउंट पर ब्याज दर सिर्फ 8 प्रतिशत था। मार्च 2021 में सीबीटी द्वारा साल 2020-21 के लिए ईपीएफ डिपॉजिट पर 8.5 फीसदी ब्याज तक किया गया था।

 

  • मार्च 2020 में 2019-20 के लिए EPF Deposit पर ब्याज दर 8.5 फीसदी किया गया था, जो सात साल के सबसे निचले स्तर पर था।
  • 2016-17 में 8.65 प्रतिशत ब्याज दर।
  • 2017 18 में 8.55 प्रतिशत ब्याज दर की गई थी।
  • साल 2015-16 में ब्याज दर बढ़कर 8.8 प्रतिशत हुई।
  • 2013-14 और 2014-15 में 8.75 प्रतिशत ब्याज दर किया गया था।
  • निजी क्षेत्र में काम करने वालों के लिए EPFO हर साल पीएफ अकाउंट डिपॉजिट पर ब्याज दर की घोषणा करती है।
  • ईपीएफओ से करीबन 7 करोड़ कर्मचारी जुड़े हैं।
  • ईपीएफओ के प्रस्ताव पर वित्त मंत्रालय का फैसला अंतिम होता है। 
  • साल में एक बार 31 मार्च को पीएफ एकाउंट डिपॉजिट पर ब्याज दिया जाता है।

ये भी पढें-Success Story: जॉब नहीं तो ऐसे वेस्ट से खड़ा किया बिजनेस, 700 महिलाओं को बना चुके हैं हुनरमंद...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल