mynation_hindi

कभी पी चिदंबरम पर फेंका था जूता, आप ने देवी देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट के लिए किया पार्टी से सस्पेंड

Published : Aug 13, 2020, 02:25 PM IST
कभी पी चिदंबरम पर फेंका था जूता, आप ने देवी देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट के लिए किया पार्टी से सस्पेंड

सार

असल में जरनैल सिंह को 11 अगस्त को ही पार्टी से बाहर करने का फैसला किया गया था। पार्टी की पीएसी में इस बारे में फैसला किया गया था। दिल्ली के तिलक नगर विधायक और पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट इस बारे में जानकारी दी है। 

नई दिल्ली। कभी केन्द्रीय वित्तमंत्री पी. चिदंबरम पर जूता फेंककर चर्चा में आने वाले पत्रकार ने राजनेता बने आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक जरनैल सिंह पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। जरनैल सिंह ने हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद पार्टी ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता से सस्पेंड कर दिया है। वहीं जरनैल सिंह का कहना है कि उन्होंने गलती ये ये पोस्ट की थी और पोस्ट उनके बेटे ने की थी जो ऑनलाइन क्लास के दौरान उनका फोन चला रहा था।

असल में जरनैल सिंह को 11 अगस्त को ही पार्टी से बाहर करने का फैसला किया गया था। पार्टी की पीएसी में इस बारे में फैसला किया गया था। दिल्ली के तिलक नगर विधायक और पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट इस बारे में जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक आप ने राजौरी गार्डन के पूर्व विधायक जरनैल सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सस्पेंड कर दिया गया है। जरनैल सिंह ने हिंदू देवी-देवताओं के बारे में गलत टिप्पणी की थी और इसे अनुशासनात्मक कार्रवाई मानते हुए पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया है। इसके साथ ही पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस बारे में पार्टी ने पूछा है कि इस घृणित कार्य के लिए क्यों उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया जाए। आम आदमी पार्टी का कहना है कि वह एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है और पार्टी में किसी भी धर्म का अपमान करने वाले के लिए कोई जगह नहीं है।

पार्टी का कहना है कि जनरैल सिंह के पोस्ट से सिख समुदाय बहुत दुखी है क्योंकि किसी भी समुदाय के खिलाफ ऐसा दुर्भाग्यपूर्ण बयान मान्य नहीं है और ये गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं के खिलाफ है। वहीं पार्टी राजौरी गार्डन के पूर्व विधायक जरनैल सिंह के इस बयान की कड़ी निंदा करती है। हालांकि पूर्व विधायक ने पार्टी के इस आरोप का खंडन करते हुए कहा कि ये पोस्ट उनके बेटे ने गलती से की थी और वह उनका फोन ऑनलाइन क्लास के लिए कर रहा था। 


चिदंबरम पर फेंका था जूता 

पत्रकार से राजनेता बने आप के नेता जनरैल सिंह ने 2009 में कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम पर जूता फेंका था और इसके बाद उन्होंने 2014 में पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं 2015 में राजौरी गार्डन से दिल्ली विधानसभा के लिए चुना गया।
 

PREV

Recommended Stories

श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
Oshmin Foundation: ग्रामीण भारत में मानसिक शांति और प्रेरणा का एक नया प्रयास, CSR का एक उत्कृष्ट उदाहरण