47 साल तक देश के सांसद और तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटलजी की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान

Published : Sep 09, 2018, 12:27 AM IST
47 साल तक देश के सांसद और तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटलजी की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान

सार

हरदिल अजीज राष्ट्रनेता अटल बिहारी वाजपेयी भले हमारे बीच नहीं रहे लेकिन देश के विकास में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। पूरा देश उनके प्रति कृतज्ञ है। अटल तीन बार प्रधानमंत्री रहे, 47 साल सांसद रहे। इस दौरान उनकी संपत्ति कितनी थी ये जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

अटलजी ऐसे इकलौते प्रधानमंत्री थे, जिनके पास अपना खुद का बनाया घर नहीं था। उनके पास न ही कोई ज्वेलरी थी और न ही उन्होंने कोई जमीन खरीदी थी। यह जानकारी उन्होंने खुद आखिरी चुनाव के वक्त दी थी। 


अटल बिहारी वाजपेयी ने 2004 में लखनऊ से चुनाव लड़ा था तब उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी की जानकारी दी थी। इसमें अचल संपत्ति वाले में 'हाउस' के कॉलम में Nil भरा गया था। यानी उनके पास अपना घर नहीं था। हालांकि 'बिल्डिंग्स' के कॉलम में जरूर दो प्रॉपर्टी का जिक्र है। इसमें दिल्ली में एक फ्लैट जिसकी कीमत उस समय 22 लाख रुपए बताई गई थी वह था। और ग्वालियर में उनका पैतृक घर था। यानी उन्होंने खुद अपने पैसों से कोई घर नहीं बनाया। 


अटल जी द्वारा 2004 में दी गई आखिरी एफिडेविट के मुताबिक उनके पास 20 हजार रुपए कैश थे। बैंक में कुल 29,58,450 रुपए जमा थे। इसमें 3,82,888 रुपए एसबीआई नईदिल्ली और 25,75562 रुपए एसबीआई की सांसद भवन ब्रांच में जमा थे। 


इसके अलावा एनएसएस और पोस्ट सेविंग जैसी स्किम्स में 1,20,782 रुपए जमा थे। ज्वेलरी में उनके पास कुछ नहीं था। 


असेसट्स के नाम पर दिल्ली में 22 लाख रुपए का एक फ्लैट है। ग्वालियर में 180 स्केयर फिट का 6 लाख रुपए का पैतृक घर है। उनकी कोई भी देनदारी शेष नहीं थी। उनके पास कृषि योग्य भूमि भी नहीं थी।

PREV

Recommended Stories

क्या आपको भी बहुत गुस्सा आता है? ये कहानी आपकी जिंदगी बदल देगी!
सड़कों से हटेंगी आपकी स्लीपर बसें? NHRC के आदेश ने मचाई खलबली