वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सीके जाफर शरीफ का देहांत

Published : Nov 25, 2018, 04:29 PM IST
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सीके जाफर शरीफ का देहांत

सार

पूर्व रेल मंत्री सीके जाफर शरीफ की मृत्यु हो गई है। उन्होंने रविवार की दोपहर बेंगलुरु के एक अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। 

बुजुर्ग कांग्रेसी नेता सीके जाफर शरीफ मृत्यु हो गई है। वह इंदिरा गांधी के जमाने से ही कांग्रेस में सक्रिय थे। 

वह 85 साल के थे। उन्हें शुक्रवार को चोट लग गई थी। जिसके बाद से वह आईसीयू में भर्ती थे। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने जाफर के निधन की जानकारी दी। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके निधन पर शोक जताया है। 

सीके जाफर शरीफ 1991 से लेकर 1995 तक देश के रेलमंत्री भी रहे थे। पिछले शुक्रवार को उन्हें बेंगलुरु के एक अस्पताल में आईसीयू में एडमिट किया गया था। कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे जाफर शरीफ इंदिरा गांधी के समय से राजनीति में सक्रिय थे। 

जाफर को 1991 में कांग्रेस सरकार में रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उस समय पीवी नरसिंहा राव प्रधानमंत्री थे। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश