सरकारी बंगले पर कब्जा जमाए बैठे 'लालू के लाल' तेजस्वी को लगा झटका

Published : Nov 25, 2018, 03:24 PM IST
सरकारी बंगले पर कब्जा जमाए बैठे 'लालू के लाल' तेजस्वी को लगा झटका

सार

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सरकारी बंगला खाली करना होगा। वरना सरकार जबरन उनसे यह खाली करा लेगी। 

 बिहार के भवन निर्माण विभाग ने पटना के जिलाधिकारी को आदेश दिया है कि वह पांच देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी बंगला खाली करवाएं। इस बंगले में लालू यादव के बेटे और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का निवास है। 

आदेश यह भी है कि अगर तेजस्वी बंगला खाली नहीं करते हैं तो उनसे यह जबरदस्ती खाली करा लिया जाए।  

यह कार्रवाई पटना हाईकोर्ट की एकल पीठ के एक आदेश के आधार पर की जा रही है। 

जब अदालत ने यह आदेश जारी किया था तो तेजस्वी यादव ने इसे हाईकोर्ट में चुनौती देने की बात कही थी। लेकिन तय समय पूरा होने के बाद भी तेजस्वी अदालत से स्टे ऑर्डर नहीं ला पाए। 

जिसके बाद बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग ने पटना जिला प्रशासन को बंगला खाली कराने का आदेश को दिया।

बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद जब नए मंत्रिमंडल का गठन हुआ तो पुराने मंत्रियों को आवास खाली करने के लिए एक महीने का समय दिया गया था। लेकिन तेजस्वी इसके खिलाफ अदालत चले गए। लेकिन उन्हें अदालत से भी राहत नहीं मिली। 

जिसके बाद तेजस्वी डबल बेंच के पास गए। लेकिन वहां भी सरकार की ही जीत हुई है।  इसके बाद अब लगता है कि लालू के लाल को सरकारी बंगला खाली करना ही होगा। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान