
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है। यहां एक अस्पताल के मुर्दाघर में रखे शव से आंखें गायब की घटना सामने आ रही है। जिसके बाद वहां हड़कंप मचा हुआ है। इसको लेकर अस्पताल में जमकर हुआ हंगामा। जिसके बाद ये मामला पुलिस के पास पहुंचा और फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक कोलकाता के रहने वाले संभुनाथ नाम के एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे। इस दुर्घटना में उनको काफी चोट आई थी और उन्हें घायल अवस्था में ही अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती किया गया था और जहां उन्हें बाद में मृत घोषित कर दिया गया।
इसके बाद उनका शव मुर्दाघर में रखा गया था। जहां उनकी आंखें गायव हो गई। इस घटना की शिकायत के बाद अस्पताल के अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं। क्योंकि जब परिजनों को शव सौंपा गया था तो उस वक्त उनकी आंखे नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने शिकायत की। जिसके बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
इस बारे में संभुनाथ के बेटे सुशांत ने कहा कि जब शव को पोस्टमार्टम करने के बाद हमारे हवाले कर दिया गया। लेकिन उन्होंने देखा कि उनके पिता की आंखें गायब थीं। इसके बाद जब मुर्दाघर के कर्मचारियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि आंखें चूहों ने नोंच ली। इसके बाद इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन से की गई।
अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि इसके लिए तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया गया जाएगा और इसकी जांच की जाएगी। फिलहाल इसी शिकायत पुलिस से की गई है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। ये भी हो सकता है कि इस मामले में कोई मानव अंग तस्कर का गिरोह शामिल हो।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।