
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के बदरपुर के जैतपुर इलाके में एक युवक की हत्या कर दी। हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। मृतक की पहचान विनोद यादव के तौर पर हुई है। फिलहाल पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने युवक पर लोहे की रॉड से हमला किया था और बाद में खुद को पुलिस के हवाले कर दिया था। हत्या के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक आरोपी पति का नाम कासिम शेख है। उसकी पत्नी का विनोद के साथ अवैध संबंध थे और उसने जब दोनों को देखा तो आपा खो बैठा और उसने विनोद की हत्या कर दी। कासिम मूलरूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद कर ली है।
पुलिस से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक आरोपी कासिम पेशे से कबाड़ी था। जबकि विनोद ठेकेदारी कर करता है। विनोद के कासिम के पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी कासिम को भी थी और उसने कई बार अपनी पत्नी और विनोद को समझाया। लेकिन वह नहीं माना। विनोद मूलरूप से फर्रूखाबाद उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।
जांच में पुलिस ने पाया मृतक के कासिम की पत्नी से अवैध संबंध थे। वारदात की रात आरोपी ने उसे व पत्नी का एक साथ देख लिया था और गुस्से में आकर उसने उसने विनोद यादव पर लोहे की रॉड से हमला कर उसका सिर बुरी तरह कुचल दिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
इसके बाद उसने उसका शव मीठापुर में एक प्लाट में डाल दिया। पुलिस के मुताबिक 19-20 अगस्त की मध्य रात्रि साढ़े बारह बजे गली नंबर नौ शिवपुरी मीठापुर सचिन पंडित के प्लॉट में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली थी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने एक कमरे से खून से लथपथ युवक का शव बरामद किया। युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया था और युवक की पहचान विनोद के तौर पर हुई। विनोद शटिरंग का ठेकेदार था और इसी जगह अकेले रहता था। वारदात के कुछ देर बाद ही आरोपी ने थाने पहुंचकर पुलिस के सामने समर्पण कर दिया।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।