विधानसभा चुनाव परिणामों के बीच भाजपा के लिए महाराष्ट्र से आई राहत वाली खबर

Published : Dec 11, 2018, 02:29 PM IST
विधानसभा चुनाव परिणामों के बीच भाजपा के लिए महाराष्ट्र से आई राहत वाली खबर

सार

वर्ष 2014 में मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद फड़णवीस ने राज्य में विकास को लेकर कई कार्य शुरू किए हैं। उनकी स्वीकार्यता बढ़ी है। धुले नगर निगम चुनाव में पार्टी ने दो तिहाई सीटें जीत ली हैं। 

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच भाजपा के लिए महाराष्ट्र से अच्छी खबर आई है। पार्टी ने महाराष्ट्र के 74 सदस्यों वाले धुले नगर निगम चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। भाजपा को यहां की 74 सीटों में से 50 सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं कांग्रेस और राकांपा के गठबंधन को 14 पर जीत मिली। शिव सेना, एआईएमआईएम, समाजवादी पार्टी और स्वतंत्र उम्मीदवारों ने दो-दो सीटें जीतीं जबकि एक पर बसपा ने कब्जा किया। धुले नगर निगम में पहले राकांपा (एनसीपी) का कब्जा था। 

वहीं अहमदनगर निगम में मतदाताओं ने खंडित जनादेश दिया। राज्य के दो नगर निगमों में रविवार को चुनाव हुआ था। मतों की गिनती का कार्य सोमवार शाम पूरा हुआ जिसके बाद राज्य चुनाव आयोग ने परिणामों की घोषणा की। अहमदनगर नगर निगम में शिव सेना को 68 सीटों में से 24 पर जीत हासिल हुई। राकांपा को 18 और भाजपा को 14 सीटें मिली। यहां कांग्रेस को सिर्फ चार सीटों पर जीत हासिल हुई।

धुले में मिली जीत भाजपा के खास है। पिछले निकाय चुनाव में पार्टी यहां चौथे नंबर पर थी। इस बार पार्टी ने दो तिहाई सीटें जीती हैं। यह बूथ स्तर पर पार्टी की संगठन क्षमता और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की स्वीकार्यता को दर्शाता है। 

वर्ष 2014 में मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद फड़णवीस ने राज्य में विकास को लेकर कई कार्य शुरू किए हैं। इससे लोगों के बीच उन्हें लेकर सकारात्मक संदेश गया है। फड़णवीस को अपने मजबूत इरादों, तीक्ष्ण बुद्धि और संगठन क्षमता के लिए जाना जाता है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Navkar Mantra Day 2026: सूरत में 10 हजार श्रद्धालुओं का महाजाप, विश्व शांति का गूंजा संदेश
Vishwa Navkar Mahamantra Divas 2026: सूरत में JITO का भव्य महाजाप, अमित शाह की वर्चुअल उपस्थित के साथ 108 देशों की भागीदारी