गोवा पुलिस की कस्टडी से रेप आरोपी फरार, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Published : Dec 11, 2018, 02:27 PM IST
गोवा पुलिस की कस्टडी से रेप आरोपी फरार, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

सार

गोवा पुलिस ने इस वर्ष मई में में गिरफ्तार किया था। सोमवार को उसे उपचार के लिए चेस्ट डिसीज एवं टीबी अस्पताल लाया गया था जहां से वह फरार हो गया।

पणजी-- गोवा में सामूहिक बलात्कार के आरोपी के पुलिस हिरासत से फरार होने के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 20 वर्षीय महिला से रेप के मामले में आरोपी ईश्वर मकवाना को गोवा पुलिस ने इस वर्ष मई में में गिरफ्तार किया था।

सोमवार को उसे उपचार के लिए चेस्ट डिसीज एवं टीबी अस्पताल लाया गया था जहां से वह फरार हो गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में हेड कांस्टेबल राजेंद्र तामशे, कांस्टेबल लाडू रवुल और संजय खांदेपारकर को निलंबित कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला मकवाना और दो अन्य व्यक्ति राम भारिया तथा संजीव पाल ने 24 मई को दक्षिण गोवा जिले में एक बीच पर 20 वर्षीय युवती का कथित तौर पर बलात्कार किया और उसके साथ लूटपाट की।

तीनों आरोपियों को उत्तरी गोवा जिले में केंद्रीय कारावास में रखा गया था। मकवाना के खिलाफ मध्य प्रदेश में कई मामले दर्ज हैं। उस पर 20,000 रुपए का इनाम भी घोषित है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश