mynation_hindi

ऑर्डर पर छापते थे नकली नोट, बिहार में पुलिस ने किया रैकेट का भंडाफोड़

Published : Jan 11, 2019, 07:24 PM IST
ऑर्डर पर छापते थे नकली नोट, बिहार में पुलिस ने किया रैकेट का भंडाफोड़

सार

बिहार में नकली नोट छापने वाला एक रैकेट गिरफ्त में आया है। इन लोगों के पास से भारी मात्रा में जाली नोट भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अपराधियों में तीन महिलाएं भी हैं। 

बिहार के भोजपुर से पुलिस ने जाली नोट छापने वाली प्रिंटिंग मशीन के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से 100, 200 और 500 रुपए के नकली नोट भारी मात्रा में बरामद हुए हैं। 

पुलिस ने इन लोगों के पास से 33 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। इन अपराधियों ने भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के जमुआव गांव में अपना अड्डा बना रखा था। 
यह लोग यहीं पर जाली नोटों को छापकर बाजार में भेजते थे। 

इस मामले में पुलिस ने बडीहा निवासी गुड्डू कुमार और संदेश थाना क्षेत्र के जमुआव निवासी नागेंद्र सिंह, उसकी पत्नी रेखा देवी और दोनों बहुओं देवंती देवी और नेहा देवी को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने बताया कि यह लोग जाली नोट छापने का ऑर्डर भी लेते थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। 

यह शातिर जालसाज पहले भी पांच से छह लाख के नकली नोट बाजार में चला चुके थे। 

PREV

Recommended Stories

श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
Oshmin Foundation: ग्रामीण भारत में मानसिक शांति और प्रेरणा का एक नया प्रयास, CSR का एक उत्कृष्ट उदाहरण
Oshmin Foundation: ग्रामीण भारत में मानसिक शांति और प्रेरणा का एक नया प्रयास, CSR का एक उत्कृष्ट उदाहरण