अलविदा सरोज: मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान निधन

Published : Jul 03, 2020, 09:20 AM IST
अलविदा सरोज: मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान निधन

सार

जानकारी के मुताबिक पिछले महीने उनके परिजनों ने उन्हें गुरु नानक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि उस वक्त उनका कोरोना टेस्ट भी किया गया और उसकी टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। लेकिन देर रात उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और इसके बाद उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। 

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी डांसर और कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई के एक अस्पताल में 71 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें पिछले महीने सांस लेने की परेशान के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने देर रात अंतिम सांस ली। हालांकि कुछ दिनों पहले ये खबर आई थी कि उनकी सेहद में सुधार हो रहा है। लेकिन देर रात अचानक कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई। 

जानकारी के मुताबिक पिछले महीने उनके परिजनों ने उन्हें गुरु नानक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि उस वक्त उनका कोरोना टेस्ट भी किया गया और उसकी टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। लेकिन देर रात उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और इसके बाद उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। 

सरोज खान ने करीब 2000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया था। हालांकि ज्यादातर लोग उनके बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं। सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल है और उनके पिता का नाम किशनचंद सद्धू सिंह और मां का नाम नोनी सद्धू सिंह है। सरोज खान का परिवार देश के विभाजन के बाद पाकिस्तान से आकर भारत में बस गया था।

सरोज खान ने महज 3 साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार के तौर पर हिंदी फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था और उनकी पहली फिल्म ‘नजराना’ थी। इस फिल्म में उन्होंने श्यामा नाम की बच्ची का किरदार निभाया था। हालांकि उन्हें अपनी एक्टिंग के बजाय पहचान अपने डांस से मिली थी और उन्होंने माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी समेत कई बड़े फिल्म कलाकारों को डांस सिखाया और अपने इशारों पर नचाया था। सरोज खान को अपने दौर की सबसे सफलतम कोरियोग्राफर माना जाता है और उन्होंने कई हिट फिल्मों में कोरियोग्राफी की है।

सरोज खान ने दो दशक तक बॉलीवुड में राज किया और कई हिट फिल्मों में उन्होंने कोरियोग्राफी की। सरोज खान का फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित से उनका करीबी रिश्ता था। अपनी अभिनय जहां इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों में जगह बनाई वहीं श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित को डांस के बलबूते फिल्म उद्योग में स्थापित होने में सरोज खान की बड़ी भूमिका रही। माधुरी दीक्षित की जिनती भी सफल रही रहीं उसमें ज्यादातर फिल्मों में सरोज खान ने ही कोरियोग्राफी की थी।

इरफान, सुशांत के बाद अब सरोज का जाना

बॉलीवुड के लिए साल 2020 अच्छा नहीं माना जा रहा है। फिल्म उद्योग के एक के बाद एक दिग्गजों ने अब तक इस साल दुनिया को अलविदा कहा है। जिसे फिल्म उद्योग के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। सरोज खान से पहले ऋषि कपूर, इरफान खान, वाजिद खान, सुशांत सिंह राजपूत का इस साल निधन हो चुका है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान