Kirti Rajesh Chourasia | Published: Jan 23, 2019, 6:04 PM IST
मध्य प्रदेश में अपराध बढ़ता ही जा रहा है। यहां के छतरपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
ताजा मामला मामला बमीठा थाना के झमटुली पुतरिया गांव का है। जहां अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहे 35 वर्षीय किसान शंकर पटेल को मारी गोली मार दी गई।
घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका ईलाज चल रहा है।
आरोपी बाईक पर सवार थे जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते गोली मारी गई है।