फारूक अब्दुल्ला ने पुलवामा के शहीदों पर उठाया सवाल

Published : Mar 30, 2019, 06:15 PM IST
फारूक अब्दुल्ला ने पुलवामा के शहीदों पर उठाया सवाल

सार

कश्मीरी नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला ने पुलवामा हमले के शहीदों पर ऐसा सवाल उठाया है। जिसे देखकर उनकी मानसिकता का अंदाजा होता है।   

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के शहीद जवानों की संख्या पर सवाल उठाने की गुस्ताखी की है। उन्होंने इस आतंकी कार्रवाई में मारे गए जवानों की शहादत की तुलना नक्सलियों के हाथो मारे गए जवानों से की है। 

शायद ऐसा करने के पीछे फारुक अब्दुल्ला का मकसद कश्मीरी आतंकियों को क्लीन चिट देना है। फारूक ने यहां तक कह दिया कि उन्हें इस बात पर भी शक है कि पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों की वास्तव में शहादत हुई भी है। 

फारूक ने एक कार्यक्रम के दौरान दिए अपने भाषण में कहा कि 'छत्तीसगढ़ में हिंदुस्तान के कितने जवान शहीद हुए? क्या मोदीजी कभी उन पर फूल चढ़ाने गए? मगर वे 40 लोग सीआरपीएफ के शहीद हो गए, मुझे उसका भी शक है।'

यही नहीं फारुक अब्दुल्ला ने देश की नवीनतम उपलब्धि मिशन शक्ति पर भी सवाल उठाया और इसका श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दे दिया।  

पिछले दिनों पुलवामा में आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारतीय सेना ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर इसका बदला लिया था। हालांकि विपक्ष के कई नेताओं ने इस एयर स्ट्राइक पर शक जताया था। अब फारूक ने शहीद जवानों की संख्या पर भी शक जताया है। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान