हरियाणा में कोहरे से मचा कोहराम, झज्जर में 50 गाड़ियां टकराईं

Published : Dec 24, 2018, 06:16 PM IST
हरियाणा में कोहरे से मचा कोहराम, झज्जर में 50 गाड़ियां टकराईं

सार

उत्तर भारत में घना कोहरा छाया हुआ है। हरियाणा के झज्जर में बादली फ्लाईओवर पर कोहरे की वजह से कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत होने की खबर है। 

हरियाणा के रोहतक रेवाड़ी हाईवे पर कोहरे की वजह से कोहराम मच गया। यहां लगभग 50 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। मरने वाले में छह महिलाएं हैं। 

बताया जा रहा है कि कि  झज्जर के बादली फ्लाईओवर पर पहले दो गाड़‍ियां आपस में टकराईं, जिसके बाद पीछे से आ रही गाड़ियां एक दूसरे से टकराती चली गईं। जिसमें स्‍कूल बस, कार और कई बड़ी गाड़‍ियां एक के बाद एक टकरा गईं। इस हादसे के बाद हाइवे पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। 

हरियाणा सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके अलावा आंशिक रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये मुआवजे दिया जाएगा। 

हरियाणा में रविवार को भी गुरुग्राम-अलवर हाईवे पर एक बड़े हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Holi 2026: सूरत में ट्रियोम क्लब का अनोखा धुलेंडी उत्सव 'मडफेस्ट', हजारों लोग ने ऑर्गेनिक मिट्टी से खेली होली
सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि