हरियाणा में होटल मैनेजर को मारी गोली

Jul 26, 2018, 4:40 PM IST

हरियाणा के बहादुरगढ़ में नकाबपोश बदमाशों ने एक होटल के मैनेजर को गोली मार दी। गोली लगने से होटल का मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बहादुरगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गोली मारने की वारदात होटल में लगे एक सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही हमलावरों की पहचान के प्रयास भी पुलिस की ओर से किए जा रहे हैं।