
लखनऊ। कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की जमकर किरकिरी कराई है। इससे पहले बसों को लेकर प्रियंका की राज्य में जमकर किरकिरी हो चुकी है। अब बागी विधायक और कभी प्रियंका की करीब रही रायबरेली से विधायक अदिति सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने फर्जी सूची देकर राज्य सरकार केके अधिकारियों का समय बर्बाद किया है।
बस विवाद में अब कांग्रेस की विधायक और कभी प्रियंका गांधी की करीबी माना जानी वाली अदिति सिंह भी उतर गई है। उन्होंने सीधे तौर पर प्रियंका गांधी पर हमला बोला है। अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि 'बस' को लेकर पार्टी की फजीहत हुई है। जिसके बाद कांग्रेस बैकफुट पर आ गई है। रायबरेली के विधायक और बागी कांग्रेस नेता अदिति सिंह ने पार्टी पर “फर्जी सूची प्रदान करके सरकारी अधिकारियों का समय बर्बाद करने का भी आरोप लगाया।
प्रवासियों के के लिए 1000 बसों की पेशकश के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मुश्किल में हैं।क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार का दावा है कि 297 बसों के पास फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं हैं जबकि 98 बसों में तीन-पहिया के नंबर हैं और 68 बसों में कार और एम्बुलेंस के नंबर है और वैध कागजात नहीं हैं। वहीं अब प्रियंका की मुश्किलें रायबरेली से पार्टी विधायक ने बढ़ा दी हैं। आदिति सिंह ने पार्टी पर फर्जी सूची प्रदान करके सरकारी अधिकारियों का समय बर्बाद करने का आरोप लगाया। जबकि प्रियंका के बस उपलब्ध कराने के आश्वासन के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को प्रियंका गांधी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था।
लेकिन बसों की सूची में कई बसों में कार, एंबुलेंस और पहिया वाहनों के पंजीकरण नंबर शामिल थे। जिसके बाद प्रियंका गांधी की किरकिरी हो रही थी। उधर अदिति सिंह ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश सरकार ने कांग्रेस द्वारा प्रदान की गई बसों की सूची पर ध्यान दिया, तो यह पता चला कि कई वाहन ऑटो-रिक्शा, दोपहिया और तिपहिया वाहनों के पंजीकरण नंबर हैं। बोगस सूची प्रदान करके और राजनीतिक दबाव बनाकर कांग्रेस सरकारी अधिकारियों के समय को बर्बाद कर रही है।
इस बीच यूपी सरकार ने प्रियंका के सचिव संदीप सिंह और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख अजय कुमार लल्लू के खिलाफ पुलिस कर्मियों और सरकारी कार्य में दखल देने के लिए औरर गुमराह करने के लिए एक प्रथम सूचना रिपोर्ट की है। एफआईआर में अजय कुमार लल्लू, संदीप सिंह और अन्य पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत धोखाधड़ी और जाली दस्तावेज बनाने का आरोप लगाया गया। वहीं उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी कांग्रेस पर “बस घोटाला” चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा, "कांग्रेस अपने ही धोखे के जाल में फंस गई है।"
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।