पहले चरण की 91 लोस सीटों के लिए मतदान शुरू, ‘जनता जर्नादन’ करेगी जनता के सेवकों के भाग्य का फैसला

Published : Apr 11, 2019, 08:34 AM IST
पहले चरण की 91 लोस सीटों के लिए मतदान शुरू, ‘जनता जर्नादन’ करेगी जनता के सेवकों के भाग्य का फैसला

सार

देश में चल रहे लोकपर्व यानी लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान देश की 91 लोकसभा सीटों पर शुरू हो गया है। सुबह से ही मतदान केन्द्र में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। गर्मी के कारण ही मतदाता सुबह ही मतदान करने में इच्छुक दिख रहे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच बीस राज्यों की 91 सीटों पर मतदान हो रहा है। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के साथ ही चार राज्यों में भी विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जा रहा है।

देश में चल रहे लोकपर्व यानी लोकसभा के पहले चरण का मतदान देश की 91 लोकसभा सीटों पर शुरू हो गया है। सुबह से ही मतदान केन्द्र में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। गर्मी के कारण ही मतदाता सुबह ही मतदान करने में इच्छुक दिख रहे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच बीस राज्यों की 91 सीटों पर मतदान हो रहा है। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के साथ ही चार राज्यों में भी विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जा रहा है।

17वीं लोकसभा के लिए पहले चरण के चुनाव में आज कड़ी सुरक्षा के बीच बीस राज्यों की 91 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश की 8 सीटें भी शामिल हैं। पहले चरण के मतदान में आज कई केंद्रीय मंत्रियों और दिग्गज नेताओं की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक पहले चरण में 14 करोड़ 20 लाख 54 हजार 978 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आठ चरणों में हो रहे मतदान के पहले चरण में आज 1279 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

इसके अलावा आंध्र प्रदेश विधानसभा की सभी 175, अरुणाचल प्रदेश की सभी 60, सिक्किम की सभी 32 और ओडिशा की 147 में से 28 विधानसभा सीटों के लिए भी आज ही वोट डाले जा रहा हैं। चुनाव आयोग के आदेशानुसार मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया है। सभी राज्यों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है और मतदान के लिए पूरी तैयारियां कर ली गयी हैं। पहले चरण के लिए देशभर में 1.70 लाख मतदान केंद्र बनाये गये हैं।

आज जिन नेताओं के भाग्य का फैसला होगा उनमें नितिन गडकरी, वीके सिंह, सत्यपाल सिंह, अजय टम्टा के अलावा कांग्रेस के हरीश रावत, प्रदीप टम्टा, लोजपा के चिराग पासवान, रालोद के अजित सिंह तथा जयंत चौधरी, एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी, भाजपा के संजीव कुमार बालियान, रमेश पोखरियाल निशंक तथा हिन्दू-आवामी मोर्चा के जीतन राम मांझी की चुनावी किस्मत का फैसला होगा।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान