वोटर्स को लुभाने के लिए कर्नाटक में कांग्रेस के मंत्री जी का ‘नागिन डांस’

Published : Apr 10, 2019, 07:27 PM IST
वोटर्स को लुभाने के लिए कर्नाटक में कांग्रेस के मंत्री जी का ‘नागिन डांस’

सार

कर्नाटक के आवास मंत्री एम टी बी नागराज ने कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली के लिए वोट मांगते समय नागिन डांस किया।

मतदाताओं को लुभाने के लिए नेता क्या-क्या नाटक नहीं करते। कुछ ऐसा ही कर्नाटक के आवास मंत्री एम टी बी नागराज ने किया है। उन्होंने होसकोटे में हिंदी फिल्म ‘नागिन’ की लोकप्रिय धुन पर डांस किया। उनके नृत्य का यह वीडियो वायरल हो गया है। 

नागराज अपने समर्थकों के साथ मंगलवार शाम होसकोटे के काटीगेनहल्ली गांव में गए हुए थे। यहां उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली के लिए वोट मांगे। मोइली चिकबल्लापुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

मंत्री के काफिले के साथ चल रहे संगीत बैंड ने लोकप्रिय ‘नागिन’ धुन बजानी शुरू कर दी। यह 1954 की फिल्म के एक गाने ‘मन डोले मेरा तन डोले’ की धुन थी। बस फिर क्या था, धुन सुनते ही नेताजी जा मन डोलने लगा और वह नागिन डांस करने लगे। 

मंत्री को डांस करते देख उनके समर्थक पीछे क्यों रहते। तो वो भी नेताजी से साथ डांस करने लगे। कुछ ही देर में वहां पूरा माहौल डांस वाला हो गया। नेताजी और उनके समर्थकों ने करीब दस मिनट तक डांस किया।

नेताजी को डांस करने का लुत्फ उठा रहे लोग उनका वीडियो बनाने लगे। कुछ लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर भी डाल दिया। देखते ही देखते यह वायरल हो गया। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब मंत्री ने अपनी नृत्य कला का सार्वजनिक तौर पर प्रदर्शन किया है। वह धार्मिक कार्यक्रम होसकोटे के दौरान भी नृत्य कर चुके हैं। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान