पांच चुनाव जिनमें लोगों का सही रुझान नहीं पता लगा पाए एग्जिट पोल

Published : Dec 07, 2018, 08:42 PM IST
पांच चुनाव जिनमें लोगों का सही रुझान नहीं पता लगा पाए एग्जिट पोल

सार

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना को लेकर विभिन्न चैनलों ने एग्जिट पोल दिखाए हैं। हालांकि हमेशा एग्जिट पोल के दावे सही साबित हुए हों ऐसा नहीं है। 

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना को लेकर विभिन्न चैनलों ने एग्जिट पोल दिखाए हैं। सभी चैनल अपने-अपने सर्वे के आधार पर अलग-अलग राज्यों का रुझान बता रहे हैं। हालांकि हमेशा एग्जिट पोल के दावे सही साबित हुए हों ऐसा नहीं है। कई मौकों पर एग्जिट पोल गलत साबित हो चुके हैं। चार विधानसभा और लोकसभा 2014 चुनाव के दौरान लोगों की नब्ज टटोलने में एग्जिट पोल बुरी तरह नाकाम रहे थे। एक नजर उन परिणामों पर जिन्होंने एग्जिट पोल को किया फेल। 

लोकसभा 2014 के चुनाव में लगभग सभी एग्जिट पोल मोदी लहर को भांपने में नाकाम रहे ते। टाइम्स नाउ-ओआरजी के एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 249 सीटें मिलनी की संभावना जताई गई थी। कांग्रेस को 148 सीटें और अन्य को 146 सीटें मिलने का दावा किया गया। वहीं इंडिया टुडे-सिसरो के अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 261 से 283 सीटें मिलने का दावा किया था। साथ ही यूपीए को 110-120 सीटें और अन्य को 150 से 162 सीटें दी थीं। सीएनएन-आईबीएन-सीएसडीएस ने एनडीए को 270 से 282, यूपीए को 92 से 102 और अन्य को 159 से 181 सीटें मिलने का अनुमान जताया था। इंडिया टीवी-सी वोटर के एग्जिट पोल में एनडीए को 289 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। वहीं यूपीए को सिर्फ 100 व अन्य के खाते में 153 सीटें बताई थीं। हालांकि परिणाम कुछ और ही आए। एनडीए ने 336, यूपीए ने 60 और अन्य ने 147 सीटों पर सफलता पाई।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अकेले न्यूज24-टुडेज चाणक्य ने आम आदमी पार्टी के पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा किया था। उसने भाजपा को 14-28, आप को 42-54 और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलने का दावा किया था। वहीं सीवोटर ने भाजपा को 27-35, आप को 31-39 और कांग्रेस को 2-4 सीटें का अनुमान व्यक्त किया। एसी नीलसन ने भाजपा को 28, आप-39 और कांग्रेस को 3 सीटें दीं। हालांकि परिणामों में आम आदमी पार्टी ने इतिहास रचते हुए 70 में से 67 सीटें जीतीं। भाजपा को 3 सीटें मिलीं। 

बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद हुए एग्जिट पोल में इंडिया टुडे-सिसरो ने भाजपा को 120, जेडीयू-राजद गठबंधन को 117 व अन्य को 6 सीटें दी थीं। वहीं इंडिया टीवी-सीवोटर ने भाजपा को 111, जदयू-राजद को 122 और अन्य को 10 सीटें मिलने की बात कही। दिल्ली के  लिए सबसे सटीक भविष्यवाणी करने वाले टुडेज चाणक्य ने भाजपा को 155, जदयू-राजद को 83 और अन्य को 5 सीटें मिलने का दावा किया। एबीपी-नीलसन ने अपने सर्वे में भाजपा को 108, जदयू गठबंधन को 130 और अन्य को 5 सीटें दीं। हालांकि चुनाव परिणाम चौंकाने वाले रहे। भाजपा को 58 और जदयू-राजद को 178 सीटें हासिल हुईं। 

यूपी विधानसभा चुनाव में भी एग्जिट पोल करने वाली एजेंसियां लोगों की नब्ज नहीं टटोल पाईं। हालांकि इंडिया टुडे-एक्सिस के सर्वे में भाजपा को 251 से 279, सपा-कांग्रेस गठबंधन के खाते में 88 से 112 सीटें और बीएसपी को 28 से 42 सीटें जाने का अनुमान जताया था। लेकिन एबीपी-सीएसडीएस के एग्जिट पोल में भाजपा को 156 से 169, सपा-कांग्रेस गठबंधन को 156 से 169 और बीएसपी के खाते में 60-71 सीटों की संभावना जताई गई। टुडेज चाणक्य ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 285 सीटें, सपा-कांग्रेस को 88 सीटें और बीएसपी को 27 सीटों का अनुमान जताया था। वहीं इंडिया टीवी-सी वोटर ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 155-167, सपा-कांग्रेस 135 से 147 और बीएसपी को 81 से 93 सीटें मिलने की संभावना जताई। हालांकि उत्तर प्रदेश में भाजपा को प्रचंड जनादेश मिला।  भाजपा ने 325, सपा ने 47, बसपा ने 19 और कांग्रेस ने 7 सीटें जीतीं। 

पंजाब विधानसभा चुनाव भी एग्जिट पोल एजेंसियों के लिए मनमाफिक नहीं रहा। इंडिया टुडे-एक्सिस ने भाजपा-शिअद को 4-7, कांग्रेस को 62-71 और आप को 42-51 सीटें दी थीं। एबीपी-सीएसडीएस ने भाजपा-शिअद को 19-27, कांग्रेस को 46-56 और आप को 36-46 सीटें मिलने का अनुमान जताया। टुडेज चाणक्य ने भाजपा-शिअद को नौ, कांग्रेस को 54 और आप को 54 सीटें मिलने का अनुमान जताया था। इंडिया टीवी-सीवोटर का अनुमान था कि पंजाब में भाजपा-शिअद 5-13, कांग्रेस 41-49 और आप 59-67 सीटें जीतेगी। लेकिन चुनाव परिणाम अलग ही आए। कांग्रेस ने 77 सीटें जीतीं। आप 20 सीटों पर ही सिमट गई वहीं भाजपा-शिअद को 15 सीटें मिलीं। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Navkar Mantra Day 2026: सूरत में 10 हजार श्रद्धालुओं का महाजाप, विश्व शांति का गूंजा संदेश
Vishwa Navkar Mahamantra Divas 2026: सूरत में JITO का भव्य महाजाप, अमित शाह की वर्चुअल उपस्थित के साथ 108 देशों की भागीदारी