ओडिशा के मलकानगिरी में मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर

Published : Nov 05, 2018, 10:54 AM IST
ओडिशा के मलकानगिरी  में मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर

सार

मलकानगिरी के कलिमेदा इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ हुई। नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग की।

ओडिशा में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सोमवार सुबह नक्सल प्रभावित मलकानगिरी जिले में एक मुठभेड़ के दौरान पांच नक्सलियों को मार गिराया गया। मलकानगिरी के कलिमेदा इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ हुई। नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। 

पिछले हफ्ते छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में दो जवान और एक मीडियाकर्मी शहीद हो गए थे। दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों ने विधानसभा चुनाव से संबंधित कवरेज के लिए जा रहे दल पर घात लगाकर हमला किया था। इससे पहले, बीजापुर में नक्सलियों ने हमले में चार जवान शहीद हो गए थे। छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण में 18 सीटों पर 12 नवंबर को वोटिंग होगी जबकि दूसरे चरण में 78 सीटों पर वोटिंग 20 नवंबर को होगी। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार