शर्मसार हुआ देश: यूपी के बरेली में आईसीयू में नाबालिग से पांच लोगों ने किया गैंगरेप

Published : Nov 04, 2018, 01:54 PM IST
शर्मसार हुआ देश: यूपी के बरेली में आईसीयू में नाबालिग से पांच लोगों ने किया गैंगरेप

सार

बताया जा रहा है की सांप ने नाबालिग लड़की को काट लिया था और उसी के इलाज के लिए उसे आईसीयू में भर्ती किया गया था। आईसीयू में ही उसके साथ गैंगरेप किया गया। 

बरेली--उत्तर प्रदेश के बरेली में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 16 साल की एक नाबालिग लड़की से एक निजी अस्पताल में गैंगरेप किया गया है।

दरअसल पीड़ित नाबालिग लड़की बंदायू रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थी। उसके साथ बीते अस्पताल के एक कंपाउंडर और दो अज्ञात व्यक्तियों ने कथित रूप से गैंगरेप किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब होश में आने के बाद लड़की ने घटना के बारे में अपनी मां को बताया। 

बताया जा रहा है की सांप ने नाबालिग लड़की को काट लिया था और उसी के इलाज के लिए उसे आईसीयू में भर्ती किया गया था। आईसीयू में ही उसके साथ गैंगरेप किया गया। बरेली के एसपी सिटी ए सिंह ने बताया कि पीड़ित ने जनरल वार्ड में शिफ्ट होने के बाद घटना के बारे में जानकारी दी। केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

लड़की को वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन बाद में जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। एसपी ने कहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर गई और एफआईआर दर्ज की।

फिलहाल एफआईआर में सिर्फ एक हॉस्पिटल स्टाफ का नाम लिखा गया है, जबकि चार अज्ञात लोगों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस आईसीयू में भर्ती अन्य मरीजों की जानकारी और हॉस्पिटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। अन्य आरोपियों की जल्द पहचान कर लिए जाने की उम्मीद की जा रही है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश