कोहरा बना जानलेवा: एक्सप्रेस वे पर ली छह लोगों की जान, दिल्ली एनसीआर में विजिबिलिटी शून्य

Team MyNation   | Asianet News
Published : Dec 30, 2019, 08:47 AM IST
कोहरा बना जानलेवा: एक्सप्रेस वे पर ली छह लोगों की जान, दिल्ली एनसीआर में विजिबिलिटी शून्य

सार

एनसीआर से सटे ग्रेटर नोएडा में आज कोहरे की वजह से एक बड़ा हादसा हो  गया है और इसमें 6 लोगों के मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घने कोहरे के कारण कार नहर में गिर गई और इसमें छह लोगों की मौत हो गई, जिसमें दो बच्चे भी शामिल है।

नई दिल्ली। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तरी राज्यों में जमकर कोहरा पड़ रहा है। जिसके कारण विजिबिलिटी जीरो है। वहीं आज ग्रेटर नोएडा के एक्सप्रेस वे में घने कोहरे के कारण 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हैं। ये लोग एक गाड़ी से जा रहे थे। लेकिन जीरो विजिबिलिटी के कारण कुछ दिन दिखाई नहीं दिया और गाड़ी खाई में गिर गई। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। ये लोग दिल्ली आ रहे थे। मरने वालों में दो बच्चे भी हैं।

एनसीआर से सटे ग्रेटर नोएडा में आज कोहरे की वजह से एक बड़ा हादसा हो  गया है और इसमें 6 लोगों के मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घने कोहरे के कारण कार नहर में गिर गई और इसमें छह लोगों की मौत हो गई, जिसमें दो बच्चे भी शामिल है। इस गाड़ी के साथ ही पीछे एक और गाड़ी चल रही थी। जो सकुशल है और इसमें भी मृतक के परिवार के लोग जा रहे थे। गाड़ी में कुल 11 लोग सवार थे और ड्राइवर को नोएडा एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे के कारण कुछ नहीं दिखाई दिया और गाड़ी गाड़ी फिसलकर नाले में जा गिरी। इसमें पांच लोग काफी गंभीर रुप में घायल  हैं। हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। जिसमें छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

जबकि पांच घायलों का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग कन्नौज के रहने वाले हैं और दिल्ली जा रहे थे। मरने वालों में महेश (35), किशन लाल (50), नीरेश (17), राम खिलाड़ी (75), मल्लू (12) और नेत्रपाल (40) के रूप में हुई है गौरतलब है कि घने कोहरे के कारण एक्सप्रेस वे पर रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं और अभी तक कई लोगों की मौत हो गई है। हालांकि राज्य सरकार के आदेश के बाद एक्सप्रेस वे पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। ताकि दुर्घटना होने पर पुलिस जल्द ही मौके पर पहुंच सके।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार