छठे चरण के मतदान के लिए आज थम जाएगा प्रचार, 59 सीटों के लिए 12 मई को होगी वोटिंग

Published : May 10, 2019, 01:30 PM IST
छठे चरण के मतदान के लिए आज थम जाएगा प्रचार, 59 सीटों के लिए 12 मई को होगी वोटिंग

सार

इस चरण में बिहार की आठ, हरियाणा की 10, झारखंड की चार, उत्‍तर प्रदेश की 14, मध्‍य प्रदेश की आठ, पश्चिम बंगाल की आठ और दिल्‍ली की सभी सात सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस चरण के लिए 12 मई को होने वाले मतदान में जनता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बीजेपी के मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव, मेनका गांधी, साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, शीला दीक्षित, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला करेगी।

लोकसभा चुनाव के छठे चरण का चुनाव प्रचार आज शाम पांच बजे थम जाएगा। छटे दौर में सात राज्यों की 59 सीटों पर 12 मई को वोट डाले जाएंगे। फिलहाल राजनैतिक दल जनता को लुभाने के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इस चरण में सबसे अहम राज्य उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल हैं। पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान हिंसा को रोकना चुनाव आयोग के लिए बड़ी चुनौती है।

असल में बीजेपी ने पिछले लोकसभा चुनाव में इस चरण में 44 सीटें जीती थी। इसके साथ ही दो सहयोगी दलों ने भी दो सीटें जीती थी। लिहाजा बीजेपी के लिए ये चरण काफी अहम है। इस चरण में बिहार की आठ, हरियाणा की 10, झारखंड की चार, उत्‍तर प्रदेश की 14, मध्‍य प्रदेश की आठ, पश्चिम बंगाल की आठ और दिल्‍ली की सभी सात सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

इस चरण के लिए 12 मई को होने वाले मतदान में जनता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बीजेपी के मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव, मेनका गांधी, साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, शीला दीक्षित, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला करेगी।

जानकारी के मुताबिक पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में 14 सीटों में 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उधर आज पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के रोहतक में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इसके बाद पीएम हिमाचल प्रदेश में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। जबकि कांग्रेस महासचिव उत्तर प्रदेश के कुशीनगर समेत कई जिलों में चुनाव प्रचार कर रही हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान