'कमल को वोट देने जा रही थी, हाथ पकड़कर पंजे को डलवा दिया'

Published : May 06, 2019, 12:20 PM ISTUpdated : May 06, 2019, 12:24 PM IST
'कमल को वोट देने जा रही थी, हाथ पकड़कर पंजे को डलवा दिया'

सार

 यूपी की बहुचर्चित अमेठी लोकसभा के गौरीगंज के गूजरटोला बूथ नंबर 316 में एक बुजुर्ग महिला ने पीठासीन अधिकारी पर जबरदस्ती वोट कराने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रीट्वीट किया वीडियो।

अमेठी। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान जारी है। यूपी की बहुचर्चित अमेठी सीट के एक पोलिंग बूथ पर कथित तौर पर जबरन वोटिंग का मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला ने जबरदस्ती वोटिंग कराए जाने की बात कही है। महिला का आरोप है कि बूथ के पीठासीन अधिकारी ने उनसे जबरदस्ती कांग्रेस के पंजे पर वोट दिलवा दिया जबकि वह भाजपा को वोट करने वाली थीं। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बूथ कब्जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में महिला का एक वीडियो रीट्वीट किया है।

गौरीगंज के गूजरटोला बूथ नंबर 316 में एक बुजुर्ग महिला ने पीठासीन अधिकारी पर जबरदस्ती वोट कराने का आरोप लगाते हुए कहा, 'हाथ पकड़कर जबरदस्ती पंजा पर धर दिहिन हम देहे जात रहिन कमल पर। (कमल पर देना चाहती थी, जबरदस्ती पंजा पर डलवा दिया)।' 

महिला का वीडियो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने ट्विटर हैंडल से रीट्वीट किया है। अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने लिखा, 'चुनाव आयोग ध्यान दे, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बूथ कैप्चरिंग करा रहे हैं।' उन्होंने एक ट्वीट को टैग किया जिसमें एक वीडियो में एक बुजुर्ग महिला जबरदस्ती कांग्रेस के पक्ष में मतदान कराने का आरोप लगा रही है।

चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें अभी शिकायत नहीं मिली है। एसडीएम ने कहा, 'अभी शिकायत नहीं मिली है,सोशल मीडिया से ऐसी जानकारी सामने है। मामले की जांच करवाई जा रही है।' इस सीट पर चुनावी मुकाबला बेहद कड़ा माना जा रहा हैं। कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली अमेठी सीट पर तीन बार के सांसद राहुल गांधी को इस बार स्मृति से कड़ी टक्कर मिल रही है। स्मृति ईरानी अमेठी में लगातार सक्रिय हैं। राहुल गांधी अमेठी के अलावा केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार