मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यंमंत्री बाबूलाल गौर का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

Published : Aug 21, 2019, 11:42 AM IST
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यंमंत्री बाबूलाल गौर का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

सार

मध्य  प्रदेश के पूर्व मुख्यतमंत्री और भाजपा के वरिष्ठे नेता बाबूलाल गौर का  निधन हो गया है वह 89 वर्ष के थे। वह लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज भोपाल के नर्मदा अस्पताल में चल रहा था। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल गौर को कई दिनों से वेंटिलेटर पर रखा गया था। पिछले दिनों उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के बाद भोपाल के नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उस वक्त चिकित्सकों ने उन्हें निमोनिया होने की बात कही गई थी। हालांकि पिछले महीने ही उनका गुरुग्राम के निजी अस्पताल से हार्ट का इलाज हुआ था। 

भोपाल। मध्य  प्रदेश के पूर्व मुख्यतमंत्री और भाजपा के वरिष्ठे नेता बाबूलाल गौर का  निधन हो गया है वह 89 वर्ष के थे। वह लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज भोपाल के नर्मदा अस्पताल में चल रहा था। जानकारी के मुताबिक वो फेफड़ों में इन्फेक्शन से पीड़ित थे। उनके निधन पर पीएम नरेन्द्र मोदी और भाजपा के नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल गौर को कई दिनों से वेंटिलेटर पर रखा गया था। पिछले दिनों उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के बाद भोपाल के नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उस वक्त चिकित्सकों ने उन्हें निमोनिया होने की बात कही गई थी। हालांकि पिछले महीने ही उनका गुरुग्राम के निजी अस्पताल से हार्ट का इलाज हुआ था। जिसके बाद उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लेकिन उनके स्वास्थ्य में पिछले कई दिनों कोई सुधार नहीं हो रहा था। कुछ दिन पहले पूर्व सीएम शिवराज सिंह और नरोत्तम मिश्रा भी उनका स्वास्थ्य का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। यही नहीं मुख्य्मंत्री कमलनाथ भी बाबूलाल गौर का हालचाल लेने के लिए अस्पताल गए थे।

बाबूलाल गौर शिवराज सिंह कैबिनेट में मंत्री और उससे पहले वह राज्य के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। वह पहले मुख्यमंत्री हैं जो बाद में कैबिनेट मंत्री बने। बाबूलाल गौर की गिनती राज्य के भाजपा के वरिष्ठि नेताओं में होती थी और वह राज्य में अगस्त 2004 से नवंबर 2005 तक मुख्यमंत्री भी रहे थे। शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट में वह नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री थे। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम
International Women's Day 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने SVNIT सूरत में 50 महिला प्रोफेसर्स को किया सम्मानित