
भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। हालांकि उनके भाजपा में शामिल होने के पहले से ही कयास लग रहे थे और वह सोशल मीडिया के जरिए परोक्ष तौर पर भाजपा के विचारों को समर्थन दे रहे थे।
गौतम गंभीर को सफल बल्लेबाज माना जाता है। वह अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हालांकि उनकी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अफवाह थी। ये कयास अब खत्म हो गए हैं और आज उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है। ऐसी माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ाएगी। रिटायरमेंट के बाद हालांकि गंभीर ने राजनीति में आने से मना कर दिया था। लेकिन इस बीच उनकी नजदीकियां भाजपा से बढ़ी। लिहाजा उन्होंने भाजपा को ज्वाइन करना बेहतर समझा। दिल्ली में जन्मे गंभीर टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रहे हैं और उन्होंने टीम इंडिया के लिए 58 टेस्ट और 147 वनडे खेले हैं। वह भारती वर्ल्ड विजेता टीम के सदस्य रह चुके हैं।
भाजपा के सूत्रों के मुताबिक पार्टी उन्हें लोकसभा टिकट दे सकती है। गंभीर दिल्ली के रहने वाले हैं और पार्टी उन्हें दिल्ली की लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ाने पर सोच रही है। दिल्ली में आम आदमी की सरकार लिहाजा गंभीर के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता लगातार गौतम गंभीर से संपर्क बनाए हुए थे। ऐसा कहा जा रहा है कि भाजपा उन्हें नई दिल्ली सीट से टिकट दे सकती है जबकि इस सीट पर सुप्रीम कोर्ट की वकील मिनाक्षी लेखी भाजपा की सांसद हैं। गंभीर अपनी सोशल मीडिया एकाउंट से भाजपा के पक्ष में अकसर ट्विट करते हैं। पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान पर हुई एयर स्ट्राइक के बाद उन्होंने भारतीय वायुसेना और केन्द्र सरकार की तारीफ की थी। जिसके बाद से ही माना जा रहा था कि आने वाले दिनों में वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।