48 घंटे में सुप्रीम कोर्ट को मिले 4 नए जज, तीन पद अब भी खाली

Published : Nov 02, 2018, 01:40 PM IST
48 घंटे में सुप्रीम कोर्ट को मिले 4 नए जज, तीन पद अब भी खाली

सार

- सरकार ने कॉलेजियम की सिफारिश पर शीर्ष अदालत में जस्टिस हेमंत गुप्ता, जस्टिस अजय रस्तोगी, जस्टिस एम आर शाह और जस्टिस आर सुभाष रेड्डी की नियुक्ति को अधिसूचित कर दिया है। 

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों पर महज 48 घंटे के अंदर कार्रवाई करते हुए सरकार ने शीर्ष अदालत में चार नए न्यायाधीशों की नियुक्ति कर दी। 

चार नए न्यायाधीशों के पद ग्रहण करने से सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की कुल संख्या बढ़कर 28 हो जाएगी। सुप्रीम कोर्ट में जजों के कुल मंजूर पद 31 हैं, जिसमें अब भी तीन पद खाली रह गए हैं। सरकार ने शीर्ष अदालत में जस्टिस हेमंत गुप्ता, जस्टिस अजय रस्तोगी, जस्टिस एम आर शाह और जस्टिस आर सुभाष रेड्डी की नियुक्ति को अधिसूचित किया है। 

संभवतः यह पहला मौका होगा जब कॉलेजियम की सिफारिश इतने कम समय में स्वीकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति का आदेश पारित किया गया है। जस्टिस गुप्ता फिलहाल मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, जबकि जस्टिस रेड्डी गुजरात हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हैं। वहीं जस्टिस शाह पटना हाईकोर्ट, जबकि जस्टिस रस्तोगी त्रिपुरा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हैं।

सुप्रीम कोर्ट कोर्ट की वेबसाइट पर मौजूद प्रस्ताव के अनुसार, चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने 30 अक्टूबर को इन जजों को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की केंद्र को सिफारिश भेजी थी। कॉलेजियम में प्रधान न्यायाधीश के अलावा सुप्रीम कोर्ट के चार सबसे सीनियर जज जस्टिस मदन बी लोकुर, जस्टिस कुरियन जोसेफ, जस्टिस ए के सीकरी और जस्टिस एस ए बोबडे शामिल थे। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश