लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान शुरू, गर्मी के कारण केन्द्रों पर सुबह से लगी कतारें

Published : Apr 29, 2019, 08:42 AM ISTUpdated : Apr 29, 2019, 08:45 AM IST
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान शुरू, गर्मी के कारण केन्द्रों पर सुबह से लगी कतारें

सार

चौथे चरण में आज अनंतनाग सीट के तहत पुलवामा जिले में वोट डाले जाएंगे। आज महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की आठ, ओडिशा और मध्य प्रदेश की छह-छह, बिहार की पांच और झारखंड की तीन सीटों पर मतदान हो रहा है। आज के चरण में महाराष्ट्र और ओडिशा की सभी सीटों के लिए मतदान समाप्त हो जाएगा। चौथे चरण के मतदान में आज कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है।

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए देश के नौ राज्यों की 72 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। गर्मी के कारण मतदाता सुबह से ही वोटिंग के लिए घर से निकल गए हैं। मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की कतार देखने को मिल रही है। आज लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण के मतदान के साथ ही ओडिशा की 42 सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

चौथे चरण में आज 71 सीटों के साथ ही अनंतनाग सीट के तहत पुलवामा जिले में वोट डाले जाएंगे। इस सीट पर मतदान पिछले सभी चरणों में हुआ है। क्योंकि आतंकवाद के कारण इस सीट को विभिन्न हिस्सों में बांटा गया है।  महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की आठ, ओडिशा और मध्य प्रदेश की छह-छह, बिहार की पांच और झारखंड की तीन सीटों पर मतदान हो रहा है। आज के चरण में महाराष्ट्र और ओडिशा की सभी सीटों के लिए मतदान समाप्त हो जाएगा। चौथे चरण के मतदान में आज कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है।

राजस्थान की जोधपुर सीट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत, तो झालावाड़-वारन सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह का भविष्य दांव पर लगा है। मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ मैदान पर हैं। वहीं उत्तर प्रदेश की कन्नौज सीट से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव लड़ रही हैं। बिहार की बेगूसराय सीट पर बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह सीपीआई के कन्हैया कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

इन दिग्गजों के साथ ही चौथे चरण में कई और दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। इसमें  बीजेपी के गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान की जोधपुर सीट से, एसएस अहलूवालिया पश्चिम बंगाल की बर्धमान-दुर्गापुर सीट से, रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा बिहार के उजियारपुर से, , कांग्रेस की उर्मिला मातोंडकर मुंबई उत्तरी, संजय निरुपम की मुंबई उत्तर-पश्चिम से और प्रिया दत्त मुंबई की उत्तर-मध्य से तथा बीजेपी के बाबुल सुप्रियो पश्चिम बंगाल के आसनसोल से चुनावी मैदान में हैं। जानकारी के मुताबिक चौथे चरण में 961 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला जनता करेगी।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार