निर्भया के दोषियों के लिए तैयार किए जा रहे हैं तख्ते, चारों को एक साथ मिलेगी मौत

Team MyNation   | Asianet News
Published : Jan 02, 2020, 08:22 AM IST
निर्भया के दोषियों के लिए तैयार किए जा रहे हैं तख्ते, चारों को एक साथ मिलेगी मौत

सार

निर्भया के आरोपी रोज अपनी मौत के दिन गिन रहे हैं। क्योंकि इन चारों आरोपियों को एक साथ फांसी दी जाएगी। जबकि पांचवें दोषी की मौत हो चुकी है और एक दोषी नाबालिक होने के कारण सजा से बच गया है और उसे नाबालिक होने का लाभ मिला है और वह जेल से बाहर है। लेकिन चारों आरोपी जेल में है और उन्होंने पिछले दिनों सजा के खिलाफ अपील दाखिल की थी, लेकिन कोर्ट ने इन चारों की सजा को बहाल रखा और याचिका को खारिज कर दिया।

नई दिल्ली। निर्भया कांड के चारों दोषियों के लिए तिहाड़ जेल में फांसी की तैयारी शुरू हो गई है। फांसी के लिए 3 नए तख्ते तैयार हैं और माना जा रहा है कि चारों को एक साथ फांसी पर लटकाया जाएगा। जेल में फांसी के तीन नए हैंगर भी तैयार किए गए हैं। क्योंकि जेल में पहले ही एक तख्त मौजूदा है। इन चारों को एक साथ फांसी दिए जाने के बाद तिहाड़ जेल देश की ऐसी पहली जेल बन जाएगी जहां चार दोषियों को एक साथ फांसी दी जाएगी।

निर्भया के आरोपी रोज अपनी मौत के दिन गिन रहे हैं। क्योंकि इन चारों आरोपियों को एक साथ फांसी दी जाएगी। जबकि पांचवें दोषी की मौत हो चुकी है और एक दोषी नाबालिक होने के कारण सजा से बच गया है और उसे नाबालिक होने का लाभ मिला है और वह जेल से बाहर है। लेकिन चारों आरोपी जेल में है और उन्होंने पिछले दिनों सजा के खिलाफ अपील दाखिल की थी, लेकिन कोर्ट ने इन चारों की सजा को बहाल रखा और याचिका को खारिज कर दिया।

हालांकि पिछले कई दिनो से इन चारों को नींद नहीं आ रही है क्योंकि माना जा रहा है कि कभी भी इन चारों को फांसी के फंदे पर लटकाया जा सकता है। इन दोषियों को फांसी में लटकाने के लिए जेल के अंदर जेसीबी मशीन से खुदाई का काम चल रहा है। जहां इन चारों को फांसी दी जाएगी। इसके साथ ही जेल में टनल बनाने का काम चल रहा। जिसके जरिए फांसी के बाद मृतकों को बाहर निकाला जाएगा। जानकारी के मुताबिक कोर्ट 6 जनवरी को खुल रहे हैं और उसके बाद कानूनी प्रक्रिया के बाद इनकी फांसी पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। गौरतलब है कि निर्भया के दोषियों को किसी कोर्ट से राहत नहीं मिली है। राष्ट्रपति ने भी इन याचिका को खारिज कर दिया है।
 
PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण