दिल्ली मेट्रो में लगातार दो दिनों से स्पीड पर लगा ब्रेक, स्टेशन पर फंसे हजारों यात्री

Published : Dec 07, 2018, 12:36 PM IST
दिल्ली मेट्रो में लगातार दो दिनों से स्पीड पर लगा ब्रेक, स्टेशन पर फंसे हजारों यात्री

सार

दिल्ली मेट्रो के यात्रियों लगातार दो दिनों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेट्रो की स्पीड पर दो दिनों से ब्रेक लगा दी जा रही है। ब्लू लाइन मेट्रो के यात्रियों को दूसरे दिन आज (गुरुवार) परेशानियों का फिर सामना करना पड़ा।

दिल्ली मेट्रो के यात्रियों लगातार दो दिनों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेट्रो की स्पीड पर दो दिनों से ब्रेक लगा दी जा रही है। ब्लू लाइन मेट्रो के यात्रियों को दूसरे दिन आज (गुरुवार) परेशानियों का फिर सामना करना पड़ा। ब्लू लाइन पर मेट्रो धीरे चल रही है। नोएडा सेक्टर 18 स्टेशन पर सुबह दो मेट्रो के बीच में समय का अंतराल तकरीबन 20 से 25 मिनट रहा। 

इससे पहले बुधवार को भी सिग्नल में आई तकनीकी खराबी के कारण ब्लू लाइन पर द्वारका से नोएडा के बीच मेट्रो ने बुधवार को भी यात्रियों को मेत्रों में उल्झाया रखा। करीब दोपहर 12 बजे मेट्रो में तकनीकी खराबी होने के कारण मेट्रो को स्टेशनों पर ही कई देर तक रोका गया। बीच-बीच में कुछ घंटों के लिए दिक्कत दूर भी हुई, लेकिन थोड़ी देर बाद ही सिग्नल की समस्या से मेट्रो की रफ्तार थम गई थी।

यह समस्या देर रात 10.30 बजे तक बनी रही। ऐसा पहली बार है जब मेट्रो कि किसी लाइन पर इतने घंटे तक परेशानी बनी रही हो। इस कारण नोएडा से द्वारका और वैशाली के बीच हजारों यात्री मेट्रो स्टेशनों पर फंस गए। इस लाइन पर रात 11.30 बजे तक अंतिम मेट्रो चलती है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश