सांसद सावित्री बाई फुले ने भाजपा से दिया इस्तीफा

Published : Dec 07, 2018, 09:47 AM IST
सांसद सावित्री बाई फुले ने भाजपा से दिया इस्तीफा

सार

लखनऊ में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के मौके पर फुले ने कहा कि भाजपा दलितों के साथ-साथ पिछड़ा और मुस्लिम विरोधी है। सरकार आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही है और देश को मनुस्मृति से चलाना चाहती है।  

लखनऊ— बहराइच से सांसद सावित्री बाई फुले ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। . फुले ने इस्तीफा देने के साथ ही बीजेपी पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी समाज में बंटवारे की साजिश कर रही है।

फुले की पहचान उत्तर प्रदेश में बीजेपी के एक बड़े दलित चेहरे के तौर पर रही है। हालांकि वह केंद्र और यूपी सरकार पर अक्सर निशाना साधती रही हैं और आज इस्तीफा देने के बाद भी उन्होंने पार्टी पर आरोप लगाए।

गुरुवार को लखनऊ में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के मौके पर फुले ने कहा कि भाजपा दलितों के साथ-साथ पिछड़ा और मुस्लिम विरोधी है। सरकार आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही है और देश को मनुस्मृति से चलाना चाहती है।

उन्होंने कहा- दलित सांसद होने की वजह से मेरी बातों को अनसुना किया गया। संविधान खत्म करने की साजिश के साथ ही दलित, पिछड़ों का आरक्षण बड़ी बारीकी से समाप्त किया जा रहा है। 

फूले कई मौकों पर पार्टी लाइन से हटकर बयान देकर पहले भी विवादों में रही हैं। वह अनुसूचित जातियों से जुड़े मुद्दों पर भाजपा की कटु आलोचना करती रहीं हैं। पार्टी इस समुदाय को लुभाने की कोशिश करती रही है। फुले के जाने से उसकी इस कवायद को धक्का लगा है। 


 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार