G-20 Summit 2023: अब INDIA नहीं भारत ! PM मोदी की नेमप्लेट से अटकलें तेज

Anshika Tiwari |  
Published : Sep 09, 2023, 12:27 PM IST
G-20 Summit 2023: अब INDIA नहीं भारत ! PM मोदी की नेमप्लेट से अटकलें तेज

सार

G-20 Summit Live Update New Delhi in Hindi: G-20 की बैठक (G-20 Summit) का आगाज हो चुका है। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में शनिवार को PM मोदी ने सभी राष्ट्र प्रमुखों का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं भारत की अध्यक्षता में 55 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले अफ्रीकन यूनियन जी-20 का स्थायी सदस्य बना लेकिन इसी बीच पीएम मोदी की टेबल पर INDIA की जगह भारत के नाम ने हर किसी का ध्यान खींचा। 

न्यूज डेस्क। G-20 की बैठक का आगाज हो चुका है। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में शनिवार को PM मोदी ने सभी राष्ट्र प्रमुखों का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं भारत की अध्यक्षता में 55 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले अफ्रीकन यूनियन जी-20 का स्थायी सदस्य बना। पीएम ने संबोधन करते हुए सबका साथ, सबका विकास पर जोर दिया लेकिन इस दौरान सभी की नजरें प्रधानमंत्री की टेबल पर रखीं वुडेन प्लेट पर गई। खास बात था कि यहां नेमप्लेट पर INDIA नहीं भारत लिखा था। बता दें, आमतौर दुनिया में INDIA नाम का इस्तेमाल होता है। 

NDIA नाम पर पक्ष-विपक्ष में तकरार

G-20 शिखर सम्मेलन में INDIA की जगह भारत लिखे होनें पर अटकलों का दौर फिर से शुरू हो गया है। गौरतलब है, कुछ दिन पूर्व केंद्र की मोदी सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाने का ऐलान किया था। इसके बाद जी-20 मेहमानों के लिए राष्ट्रपति की तरफ से आयोजित डिनर के निमंत्रण पत्र में प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया नहीं बल्कि प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा था। जिसके बाद विपक्ष बिफर गया और सरकार पर आरोप लगाया कि, केंद्र सरकैार संसद के विशेष सत्र में INDIA का नाम बदलकर भारत कर सकती है हालांकि मामले के तूल पकड़ने पर केंद्र सरकार ने इसे अफवाह बताकर खारिज कर दिया था। 
 

ये भी पढ़ें- G-20 Summit 2023: क्यों खास है मोदी-बाइडेन की 45 सेकंड की मुलाकात ? चीन को बड़ा संदेश

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश