G-20 Summit: पूरी दुनिया ने कहा 'मोदी इज द बॉस', जानिए अभी तक के 10 बड़े अपडेट

Anshika Tiwari |  
Published : Sep 09, 2023, 06:07 PM ISTUpdated : Sep 09, 2023, 06:08 PM IST
G-20 Summit: पूरी दुनिया ने कहा 'मोदी इज द बॉस', जानिए अभी तक के 10 बड़े अपडेट

सार

G-20 Summit live update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चल रही G-20 की बैठक में भारत ने मील का पत्थर हासिल कर लिया है। जी-20 के प्रमुखों के डेक्लेरेशन पर आम सहमति बन गई है। पीएम मोदी ने शनिवार को ये एलान किया कि विश्व नेताओं से लीडरशिप डेक्लेरेशन के लिए हामी भर दी है। 

न्यूज डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चल रही G-20 की बैठक में भारत ने मील का पत्थर हासिल कर लिया है। जी-20 के प्रमुखों के डेक्लेरेशन पर आम सहमति बन गई है। पीएम मोदी ने शनिवार को ये एलान किया कि विश्व नेताओं से लीडरशिप डेक्लेरेशन के लिए हामी भर दी है। 

PM मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

शनिवार को बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा कि एक खुशखबरी मिली है कि हमारा टीम के हार्ड वर्क और आप सबके सहयोग से जी-20 लीडर समिट के डेक्लेरेशन पर सहमति बनी है। कहा कि प्रस्ताव है कि लीडर्स डेक्लेरेशन को अपनाया जाना चाहिए। मैं भी इस डिक्लेरेशन को अपनाने की घोषणा करता हूं।  

यहां देखें घोषणापत्र के मुख्य प्वाइंट

1) भारत की पहल पर वन फ्यूचर एलायंस बनाया जाएगा।

2) सभा देशों को UN चार्टर के नियमों के मुताबिक काम करना होगा।

3) बायो फ्यूल एलायंस बनाया जाएगा। जिसके फाउंडिंग मेंबर भारत, अमेरिका, ब्राजील होंगे।

4) वन अर्थ, वन फ्यूचर, वन फैमिली पर जोर दिया जाएगा।

5) मल्टीलेट्रेल डेवलेपमेंट बैंको को और ज्यादा मजबूती दी जाएगी।

6) ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं को जोर दिया जाएगा।

7) कर्ज की बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए कॉमन फ्रेमवर्क पर जोर देने की बात कही गई है। 

8) दुनिया में तेजा से विकास करने वाले शहरों को फंड किया जाएगा।

9) सभी देशों ने एक स्वर में आतकंवाद की निंदा की और आतंकवाद का जिक्र 9 बार किया गया।

10) ग्रीन और लॉ कार्बन एनर्जी टेक्नोलॉजी पर जोर दिया गया। 

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश