गुरुग्राम में विदेशी महिला से गैंगरेप, पार्टी कर लौट रही थी दिल्ली

Published : Jul 20, 2019, 12:58 PM IST
गुरुग्राम  में विदेशी महिला से गैंगरेप, पार्टी कर लौट रही थी दिल्ली

सार

जानकारी के मुताबिक केन्या की एक महिला दिल्ली में रहती है। गुरुवार की रात को वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गुरुग्राम गयी थी। लेकिन वहां उसे देर हो गयी। जिसके कारण उसे रात में दिल्ली के लिए ऑटो बुक करना पड़ा। ऑटो में दो युवक थे और वह उसे सीआरपीएफ चौक के पास एक सुनसान जगह पर ले गये और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

हरियाणा के गुरुग्राम एक विदेशी महिला के साथ गैंगरेप की खबर आ रही है। इस मामले में दो ऑटो चालकों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला रात में पार्टी कर अपने घर दिल्ली लौट रही थी। दोनों उसे एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। घटना के वक्त महिला के नशे में होने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक केन्या की एक महिला दिल्ली में रहती है। गुरुवार की रात को वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गुरुग्राम गयी थी। लेकिन वहां उसे देर हो गयी। जिसके कारण उसे रात में दिल्ली के लिए ऑटो बुक करना पड़ा। ऑटो में दो युवक थे और वह उसे सीआरपीएफ चौक के पास एक सुनसान जगह पर ले गये और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

वारदात के बाद वमुश्किल से महिला आरोपियों के चंगुल से मुक्त हुई और उसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत की। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। इसके बाद पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज की और फिर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।

विदेशी मूल की महिला होने के कारण पुलिस ने भी कार्यवाही में तेजी दिखाई और महज कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कल लिया। जानकारी के मुताबिक महिला केन्या की रहने वाली है और एक साल पहले टूरिस्ट वीजा पर भारत आयी थी और यहां पर नौकरी करने लगी। वह दिल्ली के लक्ष्मीनगर में किराए के मकान में रहती है।

महिला ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को वह पार्टी करने गुरुग्राम आ गई। यहां क्लब में उसे काफी समय लग गया। देर रात करीब तीन बजे वह अपने घर लक्ष्मीनगर के लिए निकली तो मेट्रो बंद थी। इसलिए उसने ऑटो किराये पर लिया। लेकिन ऑटो वाले इस सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ बारी बारी से दोनों ने बलात्कार किया।

हालांकि पुलिस का कहना है कि मौके पर महिला नशे की हालत में थी। फिलहाल दोनों आरोपियों की पहचान आगरा निवासी सद्दाम और उसके साथी संतोष के रूप में हुई है। दोनों आरोपी चालक शीतला कॉलोनी में रहते हैं। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान