प्याज के बाद अब लहसुन की चोरी

Team MyNation   | Asianet News
Published : Dec 16, 2019, 09:13 AM IST
प्याज के बाद अब लहसुन की चोरी

सार

देश के कई हिस्सों में महंगे प्याज पर चोर हाथ साफ कर चुके हैं। गुजरात से लेकर पश्चिम बंगाल तक चोरों के प्याज चोरे जाने की खबर आ चुकी है। लेकिन अब वाराणसी में महंगा हो चुका लहसुन चोरी हुआ है।

वाराणसी। महंगे प्याज और लहसुन से चोर मालामाल हो रहे हैं। चोर सब्जी मंडियों में इन महंगी सब्जियों पर हाथ साफ कर रहे हैं। अभी तक देश के कई हिस्सों में प्याज टमाकर की खबरें आ चुकी हैं। लेकिन अब वाराणसी में चोरों द्वारा लहसुन की चोरी करने का मामला सामने आया है। वाराणसी के पहड़िया मंडी में चोरों ने दुकान का रोशनदान काटा और 75 हजार रुपये का लहसुन चोरी किया।

देश के कई हिस्सों में महंगे प्याज पर चोर हाथ साफ कर चुके हैं। गुजरात से लेकर पश्चिम बंगाल तक चोरों के प्याज चोरे जाने की खबर आ चुकी है। लेकिन अब वाराणसी में महंगा हो चुका लहसुन चोरी हुआ है। वाराणसी के पहाड़िया इलाके में एक व्यापारी की दुकान से 70 बोरा लहसुन का चोरी कर लिया। जब इसकी जानकारी व्यापारी को हुई उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की।

चोरों ने रोशनदान को काटकर लहसुन की चोरी की थी। हालांकि बाद में व्यापारी को लहसुन मिल गया। क्योंकि चोरों ने चोर हुए लहसुन को पास की दूसरी दुकान के पीछे रखा था। जिसे बाद में बरामद कर व्यापारी को दे दिया गया। फिलहाल पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर पहड़िया पुलिस चौकी में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के हरितीर्थ चौराहा के अंबिया मंडी निवासी आलम का लहसुन प्याज का कारोबार है। शुक्रवार को वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। लेकिन जब शनिवार की सुबह दुकान पर पहुंचे तो उनकी दुकान से लहसुन की दस बोरी गायब थी।

आलम ने देखा कि रोशनदान काटा गया था और चोर वहीं से लहसुन को लेकर गए थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय कारोबारी एकत्रित हो गए और पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने आसपास छानबीन की। जिसके बाद पास ही के एक दुकान के पीछे चोरों ने लहसुन की बोरी को छिपाया था। जिसे बरामद कर लिया गया। आलम की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर कर ली गई है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: सार्वजनिक विश्वविद्यालय में ‘समत्वम्’ कार्यक्रम में जेंडर सेंसिटाइजेशन पर जोर, महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल
CR Patil Birthday: सूरत में 5100 बेटियों को 7500 रुपये के चेक, 1.25 लाख विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित