पूर्व बागी विधायकों की शिकायतों में गहलोत की 'खुफिया 'नजर

Published : Sep 01, 2020, 10:45 AM IST
पूर्व बागी विधायकों की शिकायतों में गहलोत की 'खुफिया 'नजर

सार

राजस्थान कांग्रेस में चला सियासी घमासान फिलहाल  शांत हो गया है। लेकिन पूर्व बागी विधायकों में नाराजगी अभी भी देखी जा रही है। रविवार को राज्य में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य प्रभारी अजय माकन के सम्मान में भोज का आयोजन किया, जिसमें पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी पहुंचे।

जयपुर। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कभी बागी रहे सचिन पायलट को मनाने के लिए अपने आवास पर भोज का आयोजन किया। इसमें राज्य प्रभारी अजय माकन, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी समेत सचिन पायलट ने हिस्सा लिया। इसके बाद सचिन पायलट से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की और वह अपने कुछ समर्थकों के साथ रात्रि भोज में शामिल हुए। वहीं सचिन पायलट गुट गहलोत और अजय  माकन  से नाराज है। बताया जा रहा है कि माखन ने सभी विधायकों के अकेले में मिलने की बात कही थी लेकिन माकन के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहे। जिसके बाद पायलट गुट के पूर्व बागी विधायक नाराज बताए जा रहे हैं।

राजस्थान कांग्रेस में चला सियासी घमासान फिलहाल  शांत हो गया है। लेकिन पूर्व बागी विधायकों में नाराजगी अभी भी देखी जा रही है। रविवार को राज्य में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य प्रभारी अजय माकन के सम्मान में भोज का आयोजन किया, जिसमें पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी पहुंचे। इस भोज में सचिन पायलट  के साथ ही कई अन्य बागी विधायकों को भी बुलाया गया था। फिलहाल राज्य प्रभारी महासचिव माकन रविवार से 3 दिनों तक राजस्थान के दौरे पर हैं और राज्य में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पार्टी के नेताओं ने उनका स्वागत किया। फिलहाल राज्य में पहुंचने के साथ ही माकन का जबरदस्त तरीके से स्वागत किया गया। वहीं राज्य में अजय माकन विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से मिलने उनके आवास  पहुंचे।

हालांकि इन मुलाकातों में माकन के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहे।  वहीं माकन से मिलने के बाद पार्टी विधायक परसराम मोरदिया ने कहा कि माकन से साथ उनकी ज्यादा बात नहीं हो सकी और उनके बगल में गोविंद सिंह डोटासरा बैठे हुए थे। जबकि पायलट गुट के विधायक हेमाराम चौधरी अजय माकन से मिलने पहुंचे उनकी शिकायत के बाद प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को कमरे से बाहर करवाया। इसके बाद उन्होंने माकन से बात की।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान