बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान जमकर बवाल, सीपीएम प्रत्याशी मोहम्मद सलीम की कार पर हमला

Published : Apr 18, 2019, 02:09 PM IST
बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान जमकर बवाल,  सीपीएम प्रत्याशी मोहम्मद सलीम की कार पर हमला

सार

 इस्लामपुर इलाके में सीपीएम के उम्मीदवार मोहम्मद सलीम की गाड़ी पर हमला हुआ है। इसमें उन्हें चोट लगने की खबर है। भाजपा महासचिव और रायगंज से उम्मीदवार देबश्री चौधरी ने भी आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ता मतदान केंद्रों पर कब्जे  की कोशिश कर रहे हैं। पुरुलिया में भाजपा कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटका मिला। 

लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण में पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों से हिंसा की खबरें हैं। रायगंज जिले में कई जगह भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है। उधर, इस्लामपुर इलाके में सीपीएम के उम्मीदवार मोहम्मद सलीम की गाड़ी पर हमला हुआ है। सीपीएम का आरोप है कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया। संवेदनशील स्थिति को देखते हुए पश्चिम बंगाल में सात चरणों में मतदान कराया जा रहा है। 

चुनाव में गड़बड़ी की सूचना मिलने के बाद मोहम्मद सलीम खुद इस्लामपुर इलाके में मौके पर जा रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले पर पथराव किया गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग भी की। इस घटना के बाद मोहम्मद सलीम ने हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

इस्लामपुर में कुछ लोगों को मतदान करने से रोके जाने के बाद नाराज लोगों ने एनएच-34 पर प्रदर्शन किया। उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। उत्तरी दिनाजपुर के इस्लामपुर सब डिवीजन के चोपड़ा के दिगीरपार पोलिंग बूथ पर लोगों को जाने से रोकने का आरोप है। 

उधर, भाजपा महासचिव और रायगंज से उम्मीदवार देबश्री चौधरी ने भी आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ता मतदान केंद्रों पर कब्जे  की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'टीएमसी कार्यकर्ता बूथ कैपचरिंग की कोशिश में हैं। वे मुसलमानों के बीच जाकर प्रचार कर रहे हैं जबकि चुनाव के दौरान ऐसा नहीं किया जा सकता।' 

आसनसोल से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट किया, 'टीएमसी मतदान के दौरान हिंसा का सहारा ले रही है। रायगंज में मतदान के लिए जाते समय लोगों पर हमला किया गया, उन्हें धमकाया गया।' 

बंगाल में अगले चरणों में हिंसा की आशंका के मद्देनजर शेष छह चरणों के लिए केंद्रीय सुरक्षाबलों के 41 हजार जवानों की तैनाती किए जाने की खबर है। राज्य में आम चुनावों में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। 

इससे पहले, पुरुलिया जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में भाजपा के एक कार्यकर्ता का शव पेड़ पर लटका मिला है। मारे गए शख्स की पहचान 22 साल के शिशुपाल शाही के तौर पर हुई है। टीएमसी ने भाजपा कार्यकर्ता की मौत को आत्महत्या बताया है। वहीं भाजपा का आरोप है कि यह सियासी हत्या है।  

"

इस बीच टीएमसी नेताओं पर सुरक्षा बलों पर हमले के लिए उकसाने के आरोप लगे हैं। टीएमसी की विधायक रत्नाघोष पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को सुरक्षा बलों पर हमले के लिए उकसाने का आरोप लगा है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को उकसाते हुए कहा, 'हमें केंद्रीय बलों की परवाह नहीं है, अगर वे ज्यादा सक्रिय होंगे तो मैं महिला मोर्चा सदस्यों से अनुरोध करूंगी कि वे झाड़ू उठाएं और उन पर हमला करके भगा दें।' 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान