जानें क्यों लगा प्रियंका गांधी की मंदिर रणनीति पर ब्रेक, नहीं जा सकेंगी दूधेश्वरनाथ मंदिर

Published : Apr 05, 2019, 09:34 AM IST
जानें क्यों लगा प्रियंका गांधी की मंदिर रणनीति पर ब्रेक, नहीं जा सकेंगी दूधेश्वरनाथ मंदिर

सार

कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में मंदिरों के दर्शन कर हिंदू वोटरों को लुभाने की रणनीति के बाद, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वोटरों को लुभाने की कोशिशें फिलहाल परवान नहीं चढ़ पायी हैं।

कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में मंदिरों के दर्शन कर हिंदू वोटरों को लुभाने की रणनीति के बाद, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वोटरों को लुभाने की कोशिशें फिलहाल परवान नहीं चढ़ पायी हैं। उनकी मंदिर रणनीति पर गाजियाबाद जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। प्रियंका गांधी आज गाजियाबाद में रोड शो कर रही हैं और उससे पहले वह दूधेश्वरनाथ मंदिर के दर्शन करना चाहती थी। लेकिन जिला प्रशासन ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी।

असल में प्रियंका गांधी हिंदू वोटरों की लुभानने की रणनीति के तहत गाजियाबाद में भी मंदिर के दर्शन करना चाहती थी। लिहाजा इसके लिए उन्होंने शहर के दूधेश्वरनाथ मंदिर को चुना। इसके लिए कांग्रेस पार्टी की स्थानीय इकाई ने जिला प्रशासन में प्रियंका गांधी के दर्शन की अर्जी लगाई थी। जिसे प्रशासन ने खारिज कर दिया है। प्रियंका गांधी को एसपीजी की सुरक्षा मिली है और जिसके कारण उनको जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा दी जाती है। चाक-चौबद सुरक्षा के कारण आम जनता को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

लिहाजा लोगों की दिक्कतों को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंदिर में दर्शन करने की इजाजत नहीं दी। प्रियंका गांधी वाड्रा गाजियाबाद में पार्टी प्रत्याशी डॉली शर्मा के समर्थन में रोड शो करेंगी। प्रियंका पहले घंटाघर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने रोड शो की शुरूआत करेंगी। प्रियंका की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस और एसपीजी ने सुरक्षा कारणों से रोड शो का रूट छोटा कर दिया है। गौरतलब है कि प्रियंका कांग्रेस महासचिव बनने के बाद पहली बार गाजियाबाद में आ रही हैं।

पिछले महीने ही प्रियंका गांधी ने प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और अयोध्या में मंदिरों के दर्शन किए थे। ये सब कवायद उन्होंने राज्य के हिंदू वोटरों को फिर से अपने तरफ खिंचने के लिए की थी। हालांकि अयोध्या दौरे के दौरान प्रियंका ने रामलला के दर्शन नहीं किए थे। जिसको लेकर विपक्ष दलों ने सवाल उठाए थे वहीं वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए वहां के वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किए थे। क्योंकि वकीलों का कहना था कि प्रियंका ईसाई हैं और उन्हें चर्च के दर्शन करने चाहिए।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान