
बिहार में बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी पर तंज कसा है। गिरिराज ने कहा है कि जिस तरह से मुख्यमंत्री ने शाकाहारी इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है, वह कभी नवरात्र में भी इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करें। गिरिराज सिंह ने इसके जरिए नीतीश कुमार के अल्पसंख्यक प्रेम का कटाक्ष किया है।
बिहार में जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी के बीच सियासी लड़ाई जारी है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने जद यू को केन्द्रीय मंत्री मंडल में जगह नहीं दी तो नीतीश कुमार ने बिहार में कैबिनेट का विस्तार कर इसमें बीजेपी विधायकों को शामिल नहीं किया। लेकिन अब राज्य की सियायत दोनों दलों के बीच गर्माने लगी है।
क्योंकि रमजान के महीने में नीतीश कुमार अल्पसंख्यक वोटों को साधने की तैयारी में जुटे हैं, इसके लिए उन्होंने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इसमें नीतीश कुमार, राम विलास पासवान, जीतन राम मांझी और सुशील मोदी के साथ ही बीजेपी के कई नेता पहुंचे।
लेकिन इस पार्टी को लेकर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसा। उन्होंने सोशल मीडिया में लिखा कि कितनी खूबसूरत तस्वीर होती, जब इतनी ही चाहत से नवरात्रि पर फलाहार का आयोजन करते और सुदंर फोटो आती? अपने कर्म धर्म में हम पिछड़ क्यों जाते हैं और दिखावा करने में आगे रहते है?
गिरिराज सिंह अपने बेबाक बयानी के लिए जाने जाते हैं। गिरिराज ने सीधे तौर नवरात्रों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजन करने का संदेश दिया। असल में बिहार में अल्पसंख्यक वोटों पर जदयू की नजर है। हालांकि राज्य में राजद, लोजपा भी अल्पसंख्यक वोटों पर नजर लगाए हुए है।
फिलहाल इस मामले में नीतीश कुमार उनको लुभाने में आगे है। गौरतलब है कि बिहार में लोकसभा चुनाव बीजेपी और जद यू मिलकर कर लड़े थे। जबकि विपक्षी दल महज दो सीटें जीतने में कामयाब रही। बिहार में गिरिराज सिंह को प्रखर हिंदूवादी नेता माना जाता है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।