तब्लीगी जमाती का सुराग दें पुरस्कार का दस हजार लें

Published : Apr 20, 2020, 02:14 PM IST
तब्लीगी जमाती का सुराग दें पुरस्कार का दस हजार लें

सार

कानपुर पुलिस ने ऐलान किया है कि जो लोग जमात के बारे में सूचित करेंगे उन्हें दस का इनाम मिलेगा। असल में कई जमाती जिले में गायब है और वह मस्जिदों और घरों में शरण लिए हैं। लेकिन अपने बारे में जानकारी नहीं दे रहे हैं। जिससे आने  वाले दिनों कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है। लिहाजा जिला पुलिस ने ऐलान किया है जो भी जमाती के बारे में जानकारी देगा उसे पुलिस की तरफ से दस हजार का इनाम दिया जाएगा।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में पुलिस ने जमात से जुड़े लोगों की जानकारी देने के लिए 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस का कहना है कि जो भी जमात से जुड़े लोगों की जानकारी देगा। उसे दस हजार का इनाम देगा। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने साफ किया है किसी को लॉकडाउन में किसी को छूट नहीं दी गई है।

कानपुर पुलिस ने ऐलान किया है कि जो लोग जमात के बारे में सूचित करेंगे उन्हें दस का इनाम मिलेगा। असल में कई जमाती जिले में गायब है और वह मस्जिदों और घरों में शरण लिए हैं। लेकिन अपने बारे में जानकारी नहीं दे रहे हैं। जिससे आने  वाले दिनों कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है। लिहाजा जिला पुलिस ने ऐलान किया है जो भी जमाती के बारे में जानकारी देगा उसे पुलिस की तरफ से दस हजार का इनाम दिया जाएगा।

कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल का कहना है कि  कानपुर में मामलों की संख्या बढ़ रही है, इसका मतलब है कि जमात छिपे हुए हैं और वे बाहर नहीं आ रहे हैं। तब्लीगी जमात के सदस्य न केवल पाकिस्तान में बल्कि भारत, मलेशिया और ब्रुनेई में कोरोना वायरस को फैलाने वालों में प्रमुख हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में कोरोनोवायरस मामलों की संख्या 17,000 पार हो गई है जिसमें 543 लोगों की मौत हो गई है जबकि 2,547 मरीज ठीक हो गए हैं।

लॉकडॉउन से छूट नहीं

उत्तर प्रदेश में किसी को लॉकडाउन से छूट नहीं दी गई है। क्योंकि राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रहे है। लखनऊ, आगरा और फिरोजाबाद में प्रशासन ने किसी भी तरह की ढील देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार रात संबंधित जिला मजिस्ट्रेटों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्हें वहां की मौजूदा स्थितियों का आकलन करने के बाद सोमवार से छूट देने के लिए अधिकृत किया था। उन्होंने अतिरिक्त सावधानी बरतने के लिए 10 या अधिक कोरोनवायरस मामलों वाले 19 जिलों के अधिकारियों को निर्देशित किया। 
 
PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Gujarat News: Ajay's Café का कच्छ में धमाकेदार प्रवेश, भुज में खुला पहला आउटलेट
Gujarat News: उमरपाड़ा में शिक्षा का नया अध्याय शुरू, लीलाबेन मोहनलाल शाह विद्या मंदिर का भव्य उद्घाटन