खुशखबरी: देश में कम हो रहे हैं कोरोना के मामले, सुकून देने वाले हैं ये आंकड़े

Published : Oct 07, 2020, 03:37 PM IST
खुशखबरी: देश में कम हो रहे हैं  कोरोना के मामले, सुकून देने वाले हैं ये आंकड़े

सार

फिलहाल राहत की बात ये है कि  देश में कोरोना वायरस के मरीजों के मिलने की दर अब लगातार घट रही है और वहीं कोरोना संक्रमण से ठीक होने की दर में बढ़ोतरी हो रही है।  वहीं देश में कोरोना संक्रमण के लिए किए जाने वाले टेस्ट का आंकड़ा आठ करोड़ पार कर गया, इसके बावजूद नए मामलों में कमी देखी गई है।

नई दिल्ली। देश में  कोरोना के मामलों में कमी आ रही है और जिस  तरह से सितंबर महीने में कोरोना वायरस ने सितम ढाया था। उसको देखते हुए अक्टूबर का महीना काफी सुकून देने वाला है। क्योंकि इस  महीने में अभी  तक कोरोना के मामलों में कमी देखी जा रही है। देश में कम हो रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि कोरोना के मामले अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं और ये देश के लिए राहत की बात है।

फिलहाल राहत की बात ये है कि  देश में कोरोना वायरस के मरीजों के मिलने की दर अब लगातार घट रही है और वहीं कोरोना संक्रमण से ठीक होने की दर में बढ़ोतरी हो रही है।  वहीं देश में कोरोना संक्रमण के लिए किए जाने वाले टेस्ट का आंकड़ा आठ करोड़ पार कर गया, इसके बावजूद नए मामलों में कमी देखी गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि पिछले सात दिनों से लगातार कोरोना वायरस के नए मामलों में गिरावट आ रही है। वहीं देश में सक्रिय मामलों की संख्या भी घटकर सिर्फ 9.19 लाख रह गई है।

हालांकि देश के 77 फीसदी मामले सिर्फ महाराष्ट्र, केरल समेत 10 राज्यों  में है। जबकि अन्य राज्यों मेों कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 85 फीसदी लोग कोरोना संक्रमण से उबर गए हैं।  यूपी-बिहार, दिल्ली समेत 24 राज्यों में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। अगर आंकड़ों को देखें तो 9 सितंबर से 15 सितंबर के बीच वाले हर दिन कोरोना मरीज औसतन 92830 सामने आ रहे थे और 16 सितंबर से 22 सितंबर के बीच नए मरीजों का आंकड़ा 90346 था।  

इनकी तुलना में 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक वाले सप्ताह में 77113 नए मरीज मिले।  देश में मंगलवार को डेढ़ माह बाद सबसे कम 61,267 कोरोना संक्रमण  के मामले दर्ज किए हैं जबकि 25 अगस्त को कोरोना के 60,975 मामले दर्ज किए गए थे। हालांकि देश में स्वस्थ होने वालों की संख्या 56 लाख से अधिक हो गई। जबकि रिकवरी दर बढ़कर 84.70 फीसदी हो गई। वहीं देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,85,082 हो गई है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल