गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर, यूपी में 15 नवंबर तक सभी चीनी मिलें शुरू करेंगी पेराई

Published : Nov 04, 2020, 09:32 PM IST
गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर,  यूपी में 15 नवंबर तक सभी चीनी मिलें शुरू करेंगी पेराई

सार

उत्तर प्रदेश में देश की सर्वाधिक चीनी का उत्पादन होता है और अब गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर आई है कि राज्य में गन्ने के नये पेराई सत्र 2020-21 का शुभारंभ हो गया है और यूपी की 119 चीनी मिलों में से पश्चिमी यूपी की 42 चीनी मिलों में पेराई शुरू हो गई हैं।

लखनऊ। दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ी खबर दी है। राज्य सरकार का कहना है कि राज्य में दिवाली के बाद सभी चीनी मिले गन्ने की पेराई शुरू कर देंगी। राज्य के अपर मुख्य सचिव, गन्ना एवं चीनी विभाग संजय आर. भूसरेड्डी का कहना है कि किसानों की समय पर गन्ने की सप्लाई कराकर उन्हें दूसरी फसलों का लाभ दिलाने की कोशिश रारज्य सरकार कर रही है और पिछले एक सप्ताह के भीतर ही राज्य की 42 चीनी मिलें शुरू हो गई है।

उत्तर प्रदेश में देश की सर्वाधिक चीनी का उत्पादन होता है और अब गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर आई है कि राज्य में गन्ने के नये पेराई सत्र 2020-21 का शुभारंभ हो गया है और यूपी की 119 चीनी मिलों में से पश्चिमी यूपी की 42 चीनी मिलों में पेराई शुरू हो गई हैं। जबकि पूर्वाचल की सभी चीनी मिलो को आगामी 15 नवंबर तक शुरू करने के लिये तैयार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में देश का सबसे ज्यादा गन्ने का उत्पादन होता है और इसके साथ ही राज्य में सबसे ज्यादा चीनी का उत्पादन किय़ा जाता है। हालांकि चीनी उत्पादन में पहले महाराष्ट्र में चीनी का सबसे ज्यादा उत्पादन होता था।

फिलहाल राज्य की 119 चीनी मिलों में प्रदेश के 70 लाख गन्ना किसान पंजीकृत है।  इस साल राज्य में सबसे ज्यादा गन्ना किसानों को पैसा राज्य सरकार ने भुगतान करवाया। वहीं दूसरी तरफ राज्य  के अपर मुख्य सचिव, गन्ना एवं चीनी विभाग संजय आर. भूसरेड्डी का कहना है कि राज्य में राज्य सरकार गन्ना किसानो की समय पर गन्ने की सप्लाई कराकर  उन्हें  भुगतान दिलाने की कोशिश कर रही है और इसके साथ ही राज्य किसानों को अन्य फसलों के उत्पादन के लिए मदद दे रही है। पिछले एक सप्ताह के भीतर राज्य की 42 चीनी मिलें शुरू हो गई हैं।


 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम