mynation_hindi

सत्यपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर की कमान, बदले गए सात राज्यों के राज्यपाल

dhananjay Rai |  
Published : Sep 09, 2018, 12:08 AM IST
सत्यपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर की कमान, बदले गए सात राज्यों के राज्यपाल

सार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और लखनऊ के पूर्व सांसद लालजी टंडन को राष्ट्रपति ने बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। बिहार के राज्यपाल सतपाल मलिक को एन एन वोहरा की जगह जम्मू कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया है। 

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता और लखनऊ के पूर्व सांसद लालजी टंडन को राष्ट्रपति ने बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। बिहार के राज्यपाल सतपाल मलिक को एन एन वोहरा की जगह जम्मू कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया है। 

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। इसके अलवा राष्ट्रपति ने सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा का नया राज्यपाल और बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड की नई राज्यपाल होंगी।

हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा के नए राज्यपाल बनाए गए हैं। त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय अब मेघालय के राज्यपाल होंगे। मेघालय के राज्यपाल गंगाप्रसाद को सिक्किम भेज दिया गया है। 

इस तरह केंद्र सरकार ने चार राज्यपालों के राज्य बदलने के साथ ही तीन नए राज्यपाल को नियुक्त किया गया है। बिहार के राज्यपाल बनाए गए लालजी टंडन उत्तरप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नेता है। टंडन अटल बिहारी बाजपेयी के राजनीति से दूर होने के बाद लखनऊ के सांसद बने थे। 

अपने मनोनयन की घोषणा के बाद टंडन ने कहा कि ये पद उनके लिए अटल जी का आशीर्वाद स्वरूप है। वे अगर आज जिंदा होते तो जरूर मेरे आवास पर आकर मेरे कंधे पर हाथ रख कर बधाई देते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसको हरसंभव तरीके से निभाउंगा

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने लाल जी टंडन को फोन कर के बधाई दी। दोनों नेताओं के बीच करीब चार मिनट तक फोन पर बातचीत हुई। टंडन ने उनसे कहा कि हर तरह का सहयोग वे राज्य सरकार को देंगे।

उत्तराखंड की राज्यपाल बनी बेबी मौर्य उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। मौर्य भी भाजपा नेता हैं और महिला आयोग से जुड़ी हुई हैं। 

जम्मू-कश्मीर में जगमोहन के राज्यपाल बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में कभी किसी राजनीतिज्ञ को राज्यपाल नियुक्त नहीं किया गया। आतंकवाद से ग्रसित और कानून-व्यवस्था की समस्या से जूझ रहे राज्य में सेवानिवृत नौकरशाहों और सैन्य अधिकारियों को राज्यपाल नियुक्त किया जाता रहा है।
 

PREV

Recommended Stories

जन्माष्टमी पर श्री बजरंग सेना का संदेश: श्रीकृष्ण के आदर्शों से आत्मनिर्भर और संस्कारित भारत का निर्माण
जन्माष्टमी पर श्री बजरंग सेना का संदेश: श्रीकृष्ण के आदर्शों से आत्मनिर्भर और संस्कारित भारत का निर्माण
79वें स्वतंत्रता दिवस पर श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का राष्ट्रभक्ति आह्वान: ‘भारत सर्वोपरि’ का संदेश